सीसीएस यूनिवर्सिटी में 26 को हैं छात्रसंघ चुनाव

- सपा छात्रसभा ने घोषित किए गए पैनल पर असंतोष

Meerut। सीसीएस यूनिवर्सिटी में 26 अक्टूबर को छात्रसंघ के चुनाव है। ऐसे में छात्रदलों ने अपने पैनल घोषित करने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सपा छात्रसभा ने अपना पैनल घोषित कर दिया है। लेकिन पैनल घोषित होते ही सपा छात्रसभा में आपसी फूट पैदा हो गई है। पैनल के पदाधिकारी दो गुटों में बंट गए हैं।

दो नेता, दो धड़े

गौरतलब है कि सपा छात्रसभा के पदाधिकारियों में आपसी फूट के चलते पैनल पर घमासान बना हुआ है। इधर जिलाध्यक्ष राजदीप विकल ने मंगलवार को पैनल घोषित कर दिया है। लेकिन उधर सपा छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र इस पैनल का सपा से संबंध होने से साफ इंकार कर रहे हैं। जितेंद्र का कहना है कि पैनल घोषित करने की जिम्मेदारी उनकी है और किसी कारण से पैनल घोषित नहीं हो पा रहा है। लेकिन इधर जिलाध्यक्ष राजदीप का कहना है कि प्रदेश उपाध्यक्ष पांच है, प्रदेश अध्यक्ष पद पर कोई है नहीं। इसलिए अभी कायदे में पैनल जिलाध्यक्ष के नाते पैनल घोषित करने की जिम्मेदारी उनकी है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी।

मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ ही मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी भी मिली हुई है। पैनल ऊपरी स्तर से घोषित किया जाता है, जो अभी नहीं किया गया है। जो भी पैनल घोषित हुआ है वो व्यक्तिगत तौर पर ही समझा जाएगा। सपा छात्रसभा से उसका कोई मतलब नहीं है।

-जितेंद्र बिधूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष, सपा छात्रसभा

प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अभी कोई है नहीं, उपाध्यक्ष के पद पर पांच सदस्य हैं। ऐसे में जिलाध्यक्ष होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं पैनल घोषित करूं। इसलिए मैने पैनल अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पैनल घोषित किया है।

-राजदीप विकल, जिलाध्यक्ष, सपा छात्रसभा

-ये है पैनल

अध्यक्ष - देवेश राणा

उपाध्यक्ष- अभिषेक कुमार यादव

महामंत्री विवेक

संयुक्त सचिव- सलमान

कोषाध्यक्ष- अजय प्रताप