अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में संभालना है स्टॉल

दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक लग रहा मेला

RANCHI: झारखंड के जो छात्र दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए बेहतर मौका है। राज्य सरकार के उद्योग विभाग द्वारा उन्हें पार्ट टाइम जॉब ऑफर किया गया है। इन्हें दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में लगे झारखंड के स्टॉल पर आने वाले लोगों को यहां के उद्योगों के बारे में बताना है। मेला में घूमने आए वीआईपी लोगों को संबंधित स्टॉल को लेकर जानकारी देनी है।

20 युवाओं की जरूरत

झारखंड के स्टॉल पर 10 लड़के और 10 लड़कियों की जरूरत है। इच्छुक छात्र दो नवंबर तक अपने कॉलेज का आईडी कार्ड, झारखंड का एड्रेस प्रूफ के साथ jhr-doi@nic.in पर अपना डिटेल्स स्कैन कर भेज सकते हैं। मेल करने वाले लोगों का इंटरव्यू दिल्ली में झारखंड भवन कार्यालय में होगा।

रौनियार वैश्य समिति सदर अस्पताल में बांटेगी फल

रौनियार वैश्य समिति की मंजूषा कॉम्प्लेक्स कोकर में बैठक हुई। अध्यक्षता आरएन शाह ने की। मौके पर रौनियार सम्राट हेमचंद विक्रमादित्य हेमू के जन्मदिन पर सात अक्टूबर से पखवाड़ा भर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत सात अक्टूबर को सदर हास्पिटल में फल वितरण किया जाएगा। वहीं, क्क् अक्टूबर को रेडियम रोड स्थित होटल आलोका में ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा। एस्से राइटिंग के बाद प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन होगा। वहीं हेमू की प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से रामकिशोर साहू, शिव शंभू प्रसाद, अरविंद गुप्ता, दिवाकर प्रसाद गुप्ता, शशि गुप्ता शामिल थे।