-सीएमपी कालेज में दिन भर लगी रही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़

-निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों को चुनाव अचार संहिता का पालन करने के दिए निर्देश

ALLAHABAD: छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। सैटरडे को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से लेकर संघटक महाविद्यालयों तक प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। सीएमपी डिग्री कालेज में नामांकन के बाद हुई स्क्रूटनिंग के बाद वैध प्रत्याशियों के नामों की सूची शनिवार को जारी कर दी गई। अब यहां अध्यक्ष पद के लिए क्फ्, उपाध्यक्ष के छह, महामंत्री पद के लिए आठ, संयुक्त मंत्री पद के लिए सात, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए पांच के साथ ही संकाय प्रतिनिधियों के नामों की सूची जारी हुई।

अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला

चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए सैटरडे को जारी हुई वैध प्रत्याशियों की सूची में सबसे अधिक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। जिसमें अंगद यादव, अनुज कुमार पटेल, अमित कुमार सिंह, आदर्श कुमार, कुमारी पूजा, नितीश मिश्रा, पंकज यादव, प्रवीण कुमार सिंह, प्रान्शू यादव, भूपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राहुल यादव, विकास सिंह व सोनू कुमार शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों में अमित कुमार प्रथम, अमित कुमार, कपिल दुबे, कृष्ण कुमार शुक्ला, नीरज कुमार सोनकर व विजय कुमार मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए अंकित सिंह यादव, अभिषेक पाण्डेय, आशुतोष आर्या, पंकज सिंह, पीयूष सिंह, रोहित यादव, शशि भूषण त्रिपाठी, सैय्यद आबिद अली के नाम शामिल हैं।

तीन ने नाम लिए वापस, एक का नामांकन रद्द

वैध प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी करने के साथ ही नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों व नामांकन रद्द किए गए प्रत्याशियों के नामों की सूची भी जारी की गई। निर्वाचन अधिकारी डॉ। आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार यादव व विश्वामित्र यादव ने अपने नाम वापस लिए हैं। संयुक्त मंत्री पद के लिए नामांकन करने वाले अभिषेक कुमार शुक्ला ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले सौरभ कुमार सोनकर का नामांकन आयु अर्हता से अधिक पाए जाने के कारण उसे रद्द किया गया है।

आईएसडीसी में भी जारी हुई वैध प्रत्याशियों की सूची

ईश्वर शरण डिग्री कालेज में भी सैटरडे को वैध प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की गई। चुनाव अधिकारी डा। धीरेन्द्र द्विवेदी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अभिनव मिश्रा, अभिषेक निषाद, दुर्गेश कुमार, दुर्गेश कुमार मिश्रा, दुर्गेश चन्द्र विश्वकर्मा, नयन सरोज, मनोज कुमार, सिद्धार्थ निषाद, शुभम् मिश्रा के नाम वैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक त्रिपाठी, मो। असीम अंसारी, रजनीश रावत, राहुल निषाद, हार्दिक श्रीवास्तव के बीच मुकाबला होगा। महामंत्री पद के लिए रत्‍‌नेश पाण्डेय, राहुल शर्मा, रवि शंकर सिंह, रोशन कुमार यादव व वीरेन्द्र कुमार के नाम वैध सूची में शामिल किए गए हैं। वैध प्रत्याशियों के नामों की सूची कालेज में चस्पा कर दी गई है।