GORAKHPUR: एमजीपीजी कॉलेज में बुधवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में आलोक कुमार चतुर्वेदी ने अध्यक्ष और आशुतोष शर्मा ने महामंत्री पद पर कब्जा जमाया है। किशन गुप्ता ने संयुक्त मंत्री और वैभव कुमार यादव ने पुस्तकालय मंत्री के पद पर अपनी जीत पक्की की।

सुबह 9 बजे से स्टार्ट हो गया चुनाव

पूर्व में निर्धारित महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बुधवार को पुलिस की मौजदूगी में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ। सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक वोट डाले गए। तीन बजे से वाटों की गिनती शुरू की गई। शाम 5.30 बजे परिणाम घोषित किए गए। आलोक कुमार चतुर्वेदी ने निकटतम प्रतिद्वंदी अभिलाष पांडेय को 94 वोटों से हरा दिया। आलोक को 423 और अभिलाष को 329 वोट मिले। जबकि महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी आशूतोष शर्मा, रजत शर्मा, विश्वजीत निषाद और शिवम दूबे मैदान में थे। आशूतोष ने सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक 366 वोट हासिल किए और महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। जबकि दूसरे नंबर पर रजत रहे। जिन्हें 258 वोट मिले। शिवम दूबे को 65 और विश्वजीत निषाद को 55 वोट प्राप्त हुए।

किशन को 376 तो शिवम को मिले 363

संयुक्त मंत्री पद पर दो प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। किशन गुप्ता ने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवम कुमार पांडेय को 13 वोटों से हरा दिया। किशन को 376 और शिवम को 363 वोट मिले। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच लड़ाई हुई। इसमें वैभव कुमार यादव को 308 वोट हासिल करते हुए विजयी रहे। दूसरे नंबर पर अभिषेक वर्मा रहे। उन्हें 265 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहने वाले मनीष कुमार को 172 वोट मिले। कॉलेज में चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में खूब उत्साह देखने को मिला। 765 ने अपने वोट के अधिकार का उपयोग किया। दिलचस्प बात रही कि इनमें 60 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट दिए।