- पहली तीनों कटऑफ मेरिट और अब चौथी मेरिट में भी प्रॉब्लम

- खुद की गलती और कुछ यूनिवर्सिटी की गलती ने किया बेहाल

- चौथी मेरिट वाले भी एडमिशन को लेकर परेशान, बढ़ेगी तारीख

- स्टूडेंट्स ने रखे 25 तक एडमिशन नहीं होने के तर्क, रखी मांग

- सबसे ज्यादा साइंस सब्जेक्ट के स्टूडेंट्स काट रहे हैं चक्कर

- साइंस वाले प्राइवेट नहीं कर सकते, बीए कर सकते हैं प्राइवेट

रूद्गद्गह्मह्वह्ल: सीसीएस यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में चल रहे एडमिशन में तीन मेरिट के बाद चौथी मेरिट भी जारी कर दी है और पांचवी मेरिट जारी करने जा रही है। जहां अभी पहली, दूसरी और तीसरी कटऑफ मेरिट वालों को एडमिशन नहीं मिल पाए हैं वहीं अब चौथी मेरिट वालों का भी ऐसा ही हाल है। कुछ गलती स्टूडेंट्स ने की और कुछ गलती यूनिवर्सिटी की रही। ऐसे में नुकसान केवल स्टूडेंट्स का हुआ। जहां अब स्टूडेंट्स को कॉलेजों ने लटका रखा है और साफ मना भी नहीं कर रहे। इससे स्टूडेंट्स असमंजस में हैं।

हाल-ए-कटऑफ

यूनिवर्सिटी ने फिलहाल चौथी मेरिट जारी की थी, जिसके लिए 25 जुलाई तक एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को कॉलेजेज में बुलाया गया, जबकि अभी तक पहली तीनों कटऑफ वाले कैंडीडेट्स भटक रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने तीसरी कटऑफ वालों को इस बार भी पहले मौका देने के लिए कहा है, लेकिन कॉलेज पहली मेरिट वालों को अभी रुकने को कह रहे हैं। अगर चौथी मेरिट से सीट बचेगी तो उनको एडमिशन भी मिलेगा। जबकि पहली प्रायोरिटी तीसरी मेरिट वालों को देने की कही गई।

दोनों ने की गलतियां

यूनिवर्सिटी और स्टूडेंट्स दोनों ने ही गलतियां कीं, जिसमें स्टूडेंट्स ने जो डिटेल ऑनलाइन भरीं, उनमें काफी गड़बड़ी रही। वहीं यूनिवर्सिटी ने भी अपनी मेरिट में काफी गड़बडि़यां की। यही हाल इस चौथी मेरिट में भी सामने आ रहा है। किसी स्टूडेंट्स की कैटेगरी चेंज हो गई है, तो किसी का नाम मेरिट में प्रैक्टिकल और थ्योरी के नंबरों की वजह से नहीं आया। अब इन गलतियों को लेकर ये स्टूडेंट्स एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं। ये स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी और कॉलेज के बीच गेंद बन गए हैं।

कैसे हो पाएंगे एडमिशन

चौथी मेरिट के लिए 25 जुलाई का समय दिया गया है, जिसको लेकर स्टूडेंट्स प्रो वीसी एचएस सिंह से मिले। इन स्टूडेंट्स का तर्क है कि एक दिन संडे पड़ गया। इसके बाद कांवड़ के कारण एडमिशन नहीं हो पाएंगे। 25 को जल चढ़ेगा तो स्टूडेंट्स पहुंच नहीं पाएंगे। साथ ही कॉलेज में भी एडमिशन प्रक्रिया बंद रहेगी। इसके चलते डेट बढ़ाई जाए। इस पर प्रो वीसी ने इनको आश्वासन दिया है कि समय बढ़ाने पर बात की जाएगी। उस दिन पांचवी मेरिट भी जारी होगी। इसको लेकर कमेटी से बात होगी।

साइंस वालों के लिए समस्या

यहां साइंस वालों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। साइंस के स्टूडेंट्स सबसे अधिक परेशान हैं। एडमिशन के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत इनके लिए ही आने वाली है। अगर एडमिशन नहीं होता तो ये कहां जाएंगे। या तो प्राइवेट से आर्ट सब्जेक्ट लेकर कोर्स करेंगे, क्योंकि साइंस से प्राइवेट होता नहीं है। वहीं इनके लिए प्रोफेशनल, इग्नू और प्राइवेट के अलावा कोई चांस नहीं बचता।

चौथी मेरिट के लिए एडमिशन सीन

डीएन कॉलेज में कुल सीटें - 720

सीटें बढ़ीं - 260

अब कुल सीटें - 960

बीकॉम सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

300 100 3875 74

बीएससी बायो सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

180 60 1375 33

बीएससी मैथ सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

180 60 3651 28

बीएससी स्टेट सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

60 20 668 13

मेरठ कॉलेज में कुल सीटें - 1920

बढ़ी सीटें - 620

अब कुल सीटें - 2540

बीए सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

780 240 12916 139

बीकॉम सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

360 120 5589 59

बीएससी बायो सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

360 120 2199 59

बीएससी मैथ सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

360 120 5461 68

बीएससी स्टेट सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

60 20 908 17

एनएएस कॉलेज में कुल सीटें - 810

बढ़ी सीटें - 270

अब सीटें - 1080

बीए सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

420 140 7706 61

बीकॉम सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

180 60 4363 12

बीएससी बायो सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

60 20 1662 5

बीएससी मैथ सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

120 40 4291 11

बीएससी स्टेट सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

30 10 624 00

आईएन पीजी कॉलेज

बीए सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

480 160 3114 59

बीकॉम सीटें बढ़ी सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

60 20 805 12

कनोहर लाल पीजी कॉलेज

बीकॉम पहले सीटें अब सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

60 80 80 11

बीए पहले सीटें अब सीटें रजिस्ट्रेशन एडमिशन

320 386 320 5