-आरपीएम में ऑर्गनाइज साइंस कांग्रेस में दिख रही हुनरमंदी

-हर शहर के टॉप फोर कैंडिडेट्स कर रहे हैं शिरकत

GORAKHPUR: साइंस और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देश की सुरक्षा, मजबूती और इसे बेहतर बनाने में किया जा रहा है। इसरो जहां टेक्नोलॉजिकली मजबूत कर रहा है तो वहीं दूसरे रिसर्च इंस्टीट्यूट भी जी-जान से देश की तरक्की के लिए जुट गए हैं। इन सबके बीच अब नन्हें साइंटिस्ट ने अपने आसपास की प्रॉब्लम का सॉल्युशन प्रोवाइड करने का बीड़ा उठाया है। इस लाइव एग्जामपल देखने को मिला आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में ऑर्गनाइज नेशनल साइंस चाइल्ड कांग्रेस में, जहां देश भर के होनहारों ने इकट्ठा होकर अपने-अपने एरिया की प्रॉब्लम और उसका सॉल्युशन शेयर किया। इससे इसका फायदा न सिर्फ उनके एरिया को हो सके, बल्कि जो भी इस तरह की मिलती-जुलती प्रॉब्लम से जूझ रहा है, उसे भी सॉल्युशन के लिए कहीं भटकना न पड़े। प्रोग्राम के आखिर में कल्चरल प्रोग्राम भी पेश किया, जिसने लोगों को इंटरटेन भी किया।

143 नन्हें साइंटिस्ट ने लिया हिस्सा

गोरखपुर में ऑर्गनाइज 27वीं स्टेट लेवल इस साइंस कांग्रेस के दूसरे दिन 143 नन्हें साइंटिस्ट ने अपने-अपने प्रोजेक्ट पेश किए। प्लास्टिक की ईंट, फाइबर, धागे के साथ चलते कूड़ेदान और सोलर ट्रैकर, एल्गी से पेपर मेकिंग, मंदिरों से वेस्ट मैनेजमेंट के साथ ही कई प्रोजेक्ट सराहे गए। देवरिया के प्रकाश द्विवेदी ने स्मार्ट बाइक पर अपना प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने दाव किया कि देश के किसी भी कोने में कोई भी चोर अगर आपकी बाइक लेकर जा रहा है, तो आप उसे मोबाइल से लाइव देखने के साथ ही बंद कर सकते हैं। बलिया के अंशु यादव ने डेंगू से होने वाले बीमारी पर अपनी रिसर्च पेश की।

साइंस सबके लिए

मुस्कान ने गर्भावस्था के दौरान फीमेल्स में होने वाली तमाम परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अपना प्रोजेक्ट तैयार किया। कौशिकी रश्मि ने पीरियड्स को लेकर अपना प्रोजेक्ट दिखाया। बलिया जिले से मासु श्री सेवा संस्थान ने 'विज्ञान के सरल प्रयोग विज्ञान सबके लिए' थीम पर बेस्ड कई तरह के पे्रेजेंटेशन दिए। संचालक आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने बच्चों को ट्रेनिंग दी। इलाहाबाद से आए प्रमोद कुमार मिश्रा ने चमत्कारों को साइंस से जोड़कर बताया और बच्चों को ट्रेनिंग दी। मौके पर आरपीएम स्कूल के डायरेक्टर अजय शाही, विज्ञान कांग्रेस के संयोजक सुरेश चंद्र शर्मा, क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय, अनिल कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र शाह, राजेश दीक्षित, विवेक सुदर्शन के साथ बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

आज होगा समापन

तीन दिवसीय नेशनल साइंस कांग्रेस का समापन शुक्रवार को आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में होगा। चीफ गेस्ट डीएम के विजयेंद्र पांडियन होंगे। इस दौरान पार्टिसिपेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही तीन दिनों तक चले विज्ञान कांग्रेस के दौरान बेस्ट रिपोर्ट पेश करने वाले 40 नन्हें साइंटिस्ट्स का नेक्स्ट फेज के लिए सेलेक्शन किया जाएगा। यह सभी केरला में ऑर्गनाइज नेशनल चाइल्ड साइंस कांग्रेस में यूपी की टीम का हिस्सा बनेंगे।

बॉक्स

सबने देखा तारामंडल, जानी खूबियां

ग्रह आकाश गंगा में खूब तैरते हैं, लेकिन यह कभी आपस में टकराते नहीं, इसकी क्या वजह है, इसका जवाब न सभी को जानने के लिए मिला, बल्कि इसके एग्जामपल देखकर लोगों ने इसे समझा भी। एग्जिबिशन के दौरान वहां लगे तारामंडल के स्टॉल पर अभिनव सिंह, हर्ष दुबे, अभिषेक शर्मा ने वहां पहुंचने वाले लोगों की जिज्ञासाओं को शांत कराया। उन्होंने मैग्नेट और सेंटर ऑफ मास का लाइव एग्जामपल देकर तारामंडल की इस एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी गुत्थी को समझने में लोगों की हेल्प की।