2000 लोगों पर सर्वे हुआ
जानकारी के मुताबिक हाल ही में ब्रिटेन में ट्रेडिशिनल स्िकल्स और आज की टेक्नोलॉजी को लेकर सर्वे हुआ। जिसमें काफी शॉकिंग परिणाम सामने आए हैं। इस दौरान करीब 2000 लोगों पर सर्वे हुआ। इस दौरान लोगों से उनकी आज के टेक्नोलॉजी से पैदा हुए शौक और टेड़ीशनल स्िकल्स को लेकर सवाल पूछ गए। इतना ही नहीं इस शोध में आज की बच्चे और उम्रदराज लोगों को भी शामिल किया। जिसमें यह बात सामने आई कि आज की वाई फाई जैसी सर्विस वाले जमाने में बुनाई, पढाई, हाथ से लिखाई जैसी तमाल ट्रेडिशनल स्िकल्स गुम होते जा रहे हैं। इस संबंध में सर्वे करने वाली टीम के प्रवक्ता का कहना है कि आज के लोग मार्डन लाइफ की ओर काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से करीब 20 ट्रेडिशनल स्किल्स काफी तेजी से गायब होते जा रहे हैं। आज लोग इतना ज्यादा तेज हो रहे हैं कि उन्हें अपने पैंरेट्स का फोन नंबर तक याद नहीं रहता है। उन्हें पता है कि जरूरत पड़ने पर वह अपने फोन से तुंरत निकाल लेंगे। इसके साथ ही आज लोग गाड़ी का टायर बदलने जैसी कई स्िकल्स से पूरी तरह से दूर हो रहे हैं।

टेक्‍नोलॉजी का प्रयोग छीन रही हमारी ये 20 स्किल! क्‍या आपको अपने पेरेंट का फोन नंबर याद है?

ये हैं गुमनाम होते 20 ट्रेडिशनल स्किल्स:

*मैप का यूज पूरी तरह से खतम हो गया है।
*कंपास भी गुमनामी के अंधेरे में बढ़ रहा है।।
*आज के लोग रस्सी में गांठ लगाना भी भूल चके।
*रफू करने जैसा कौशल बहुत कम दिखता है।
*आज किताबों में इंडेक्स की वैल्यू कम हो गई।
*सही अक्षर लिखने की प्रकिया भी गर्त में।
*पांउड और औंस की समझ नहीं रह गई।
*सही स्पेलिंग और ग्रामर नहीं दिखती।
*किलोग्राम और ग्राम जैसी मात्रा नहीं पता।
*ढ़ग से आग जलाना कम लोग ही जानते हैं।
*लोग अच्छी लिखावट से भी दूर हो रहे हैं।
*इंच और फुट का सही ज्ञान नहीं रह गया।
*स्वेटर आदि की बुनाई गुम होती जा रही है।
*आजकल फोन नंबर तक नही याद रहते।
*अपनों और घरवालों के नंबर भी भूल जाते हैं।
*पेड़ पौधों और फूलों के नाम नहीं पता होते हैं।
*टच टाइपिंग भी आज खो सी गई है।
*रोटी सेकने की जैसी कला भी कम हो रही।
*पतलून बनाने की कला कम लोगों में ही बची।
*प्लग वाइरिंग भी चलन से बाहर हो रहा है।

टेक्‍नोलॉजी का प्रयोग छीन रही हमारी ये 20 स्किल! क्‍या आपको अपने पेरेंट का फोन नंबर याद है?

ये चीजें हो रही मार्डन लाइफ का अहम हिस्सा :


*इंटरनेट पर सर्चिंग आज काफी तेजी से हो रही है।
*इंटरनेट, वाईफाई प्रयोग भी आज बेहद जरूरी।
*स्मार्टफोन पर लोगों की लाइफ डिपेंड हो चुकी है।
*बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन मिल रही हैं।
*आज ऑनलाइन प्राइवेसी, सेटिंग जानना जरूरी है।
*जॉब सर्चिंग और अप्लाइंग भी ऑन लाइन हो गया है।
*टेक्नोलॉजी से लोग पानी जैसी तेजी से जुड रहे हैं।
*कंप्यूटर लैपटॉप में आज लाइफ सिमट गई है।
*अपडेटिंग, इन्स्टालिंग ये जरूरी स्िकल्स हो गई हैं।
*आज नोट बुक से ज्यादा टैबलेट पर काम हो रहा है।

टेक्‍नोलॉजी का प्रयोग छीन रही हमारी ये 20 स्किल! क्‍या आपको अपने पेरेंट का फोन नंबर याद है?

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk