-सुभाषनगर एरिया से लेखपाल का बेटा लापता

बरेली- पढ़ाई को लेकर डांटने से नाराज एक और छात्र घर छोड़कर चला गया है। उसके मोबाइल की लास्ट लोकेशन चंडीगढ़ में मिली है। छात्र के पिता लेखपाल हैं। उन्होंने सुभाषनगर थाना में गुमशुदगी दर्ज करायी है। वहीं प्रेमनगर से गायब दो छात्रों का भी कोई सुराग नहीं लग सका है।

स्कूल जाने के लिए निकला था

मढ़ीनाथ निवासी प्रवीन कुमार मिश्रा, राजस्व लेखक हैं। उनका बेटा प्रतीक आर्मी पब्लिक स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। वह ट्यूजडे सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, उसके बाद वह घर नहीं लौटा। जानकारी करने पर पता चला कि वह स्कूल भी नहीं गया। उसके दोस्तों को भी उसके बारे में पता नहीं है। वह स्कूल ड्रेस में था। उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर उसे डांट दिया था। पुलिस जांच में उसकी लोकेशन चंडीगढ़ में मिली है।

इन बच्चों का नहीं चला पता

वहीं दूसरी और प्रेमनगर के शाहबाद निवासी दसवीं का छात्र मंडे को पढ़ाई के लिए डांटने पर नाराज होकर घर चला गया था। उसकी लास्ट लोकेशन दिल्ली में मिली थी। वहीं अशरफ खां छावनी के पास रहने वाला एक अन्य छात्र भी पढ़ाई के लिए डांटने पर नाराज होकर छतों के रास्ते घर से चला गया था। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

-29 बच्चे वर्ष 2018 में हुए थे लापता

-70 बच्चे अभी तक बरामदगी को शेष