33 करोड़ रुपये के सापेक्ष अब तक सिर्फ 15 करोड़ रुपये की वसूली

लक्ष्य के सापेक्ष निगम वसूल पाया सिर्फ 48 प्रतिशत टैक्स

Meerut। यदि आपने टैक्स जमा नहीं किया है। या फिर अपने मकान पर टैक्स लगाने के लिए आवेदन नहीं किया है। तो जल्द ही आवेदन कर टैक्स जमा कर दें। आगामी 31 मार्च तक का आपके पास समय है। यदि उसके बाद निगम के सर्वे में यदि कोई बिना टैक्स के पकड़ा गया, तो जिस दिन उसने मकान खरीदा है उस दिन से टैक्स की वसूली होगी।

निगम करा रहा है सर्वे

फिलहाल, नगर निगम शहर में प्रॉपर्टी का सर्वे करा रहा है। इसके लिए दिल्ली की एक कंपनी से अनुबंध किया है। 31 मार्च तक यह सर्वे पूरा हो जाएगा।

2.52 लाख से वसूलता है टैक्स

फिलहाल नगर निगम शहर में 2.52 लाख घरों से टैक्स वसूली करता है। जबकि शहर में इससे कहीं अधिक मकान व कॉमर्शियल प्रॉपर्टी हैं। यही कारण है कि निगम अपनी आय की बढ़ोत्तरी करने के लिए शहर में प्रॉपर्टी का सर्वे करा रहा है।

15 करोड़ हुई वसूली

नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 33 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष महज 15 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई। फरवरी का आधा महीना लगभग समाप्त हो गया है। निगम के पास शेष 18 करोड़ रुपये 46 दिन में वसूलना होगा, जोकि असंभव सा है।

टैक्स के लिए सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि 31 मार्च तक टैक्स जमा करा दें। या फिर जिन मकानों पर टैक्स नहीं लगा है वह स्वकर प्रणाली के तहत अपने मकान पर टैक्स लगवा लें। 31 मार्च के बाद शहर में अभियान चलाया जाएगा। जो भी मकान बिना टैक्स के मिलेगा उससे रजिस्ट्री के दिन से वसूली की जाएगी।

राजेश कुमार, संपत्ति अधिकारी नगर निगम