- नैनी पुल से एक अधेड़ ने लगाई थी छलांग

- मल्लाहों ने नदी से जिंदा निकाला, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही थम गई सांस

ALLAHABAD: सुसाइडल प्वाइंट बन नए यमुना पुल से फ्राइडे को एक अधेड़ ने छलांग लगा दी। मल्लाहों ने उसे देखा तो उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। मशक्कत के बाद उसे निकाला और हास्पिटल भेजवा दिया। लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। देर रात तक उस अधेड़ के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने कहा कि खोजबीन की जा रही है।

दोहपर में लगाई थी छलांग

दोपहर में करीब साढ़े बाहर बजे एक भ्0-भ्भ् साल के व्यक्ति ने नैनी पुल से छलांग लगा दी। उसके नदी में कूदने की जानकारी सबको हो गई। पुलिस को सूचना दे दी गई। नदी में मौजूद मल्लाह उसको बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। कुछ ही देर बाद मल्लाहों को कामयाबी हाथ लग गई। उनकी मेहनत सफल हो गई और उन्होंने उस अधेड़ को जिन्दा निकाल लिया। अब उसे हॉस्पिटल पहुंचाना था। मल्लाहों ने क्08 नंबर पर काल किया। थोड़ी देर बाद वहां पर एम्बुलेंस पहुंची। एम्बुलेंस से अधेड़ को बेली हॉस्पिटल भेजा गया। लेकिन इतनी देर में उसकी सांसें थम गई। बेली हॉस्पिटल से डॉक्टर ने उसकी बॉडी को पोस्टर्माटम हाउस में भेज दिया।