सूफी म्यूजिक फेस्टिवल में म्यूजिकल स्पिरिट ने बांधा जादुई समां

<सूफी म्यूजिक फेस्टिवल में म्यूजिकल स्पिरिट ने बांधा जादुई समां

PATNA (8 Feb) :

PATNA (8 Feb) : स्टेट में अब तक के सबसे बड़े सूफी म्यूजिक फेस्टिवल ने अपनी खास म्यूजिकल स्पिरिट से पटना में एक जादुई समां बांध दिया है। इस मौके पर म्यूजिकल ग्रुप ने कन्सर्ट और वर्कशॉप के दौरान अपनी बेहतरीन परफॉर्मेस दी। आयोजन का उद्ेश्य कल्चरल एक्सचेंज के माध्यम से पीस और फ्रेंडशिप के जज्बे को आगे बढ़ाना है। इससे पहले कोलकाता में इसका कन्सर्ट हो चुका है। पटना में सात फरवरी से शुरू हुए इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में शनिवार को पे्रमचंद रंगशाला में ईरान, बांग्लादेश और पंजाब के सूफी सिंगर्स के ग्रुप ने अपनी रूहानी आवाज से खचाखच भरे हॉल में ऑडियंस का मन मोह लिया। ईरान के विन-बैंग, बांग्लादेश के अर्नब एण्ड फ्रेंडस और पंजाब के रंजन अली कव्वाल एंड पार्टी ने शानदार परफॉर्म किया। इस पूरे म्यूजिकल फेस्ट में न सिर्फ सूफी बल्कि हर देश ने अपने यहां के ट्रेडिशनल गायिकी को बखूबी पिरोया हुआ था। जब इन आर्टिस्टों ने कन्सर्ट में खास म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर गाना शुरू किया, तो सब के सब उनके म्यूजिक में मानो खो गए। कन्सर्ट लगातार चलता रहा और ऑडियंस ने भी तालियों से उनके म्यूजिकल स्पिरिट को सैल्यूट किया।

-------------------

ईश्वर तक अपनी बात पहुंचाने का स्रोत है सूफी म्यूजिक

पटना की फिजा में इन दिनों सूफी संगीत की खुशबू महक रही है। सूफी सूत्र में शामिल होने आई डेनमार्क के रेडिएंट आर्केडिया बैंड की मेंबर ऐना तातारजैख को शहर की मेहमानबाजी खूब पसंद आई। ऐना कहती हैं कि सूफी संगीत का मतलब है खुदा से रूबरू होना, उनके पास होना, उनको फील करना। आई नेक्स्ट के साथ हुई उनकी बातचीत के प्रमुख्ा अंश

आपके बैंड का नाम रेडिएंट आर्केडिया है। क्या मतलब है इसका?

- इसका मतलब है शाइनिंग पैराडाइज। इसमें ईश्वर की अनुभूति का एक स्पर्श मिलता है। हर कोई पैराडाइज चाहता है, तो यह ऐसा ही है।

आप सूफी म्यूजिक को किस प्रकार डिफाइन करती हैं?

- मेरी समझ से जो म्यूजिक में ईश्वर को पुकारने और अपनी बात उस तक पहुंचाने का एक माध्यम है, वही वास्तव में सूफी म्यूजिक है।

आपका बैंड कैसे लोगों से बना है?

इस बैंड में हम सभी मुस्लिम, यहूदी और क्रिश्चियन रिलिजन की फॉलोअर महिलाएं हैं। हम सभी भले ही अलग-अलग धर्म और कल्चर को मानते हों, पर म्यूजिक हम सभी के बीच एक बाइंडिंग फोर्स के रूप में काम करता है।

आपके बैंड की स्पेशियालिटी क्या है?

इसमें किसी एक कंट्री की म्यूजिक या थीम पर काम नहीं होता, बल्कि इसमें अरेबिक, टर्किस और ईस्टर्न यूरोप के डेनिस ट्रेडिशनल म्यूजिक को एक साथ प्रजेंट किया जाता है। पर, इसमें रोमांस या जैज जैसा कुछ नहीं बल्कि एक स्पिरिचुआलिटी का म्यूजिकल कांन्सेप्ट है।

इस बैंड का मैसेज क्या है?

हमलोगों का मकसद एक ही है-ब्रदरहुड, सिस्टरहुड और फ्रेंडशिप को एक स्ट्रेंथ देना। यह काम हम म्यूजिक के माध्यम से करते हैं।

कुछ खास, जो आप शेयर करना चाहें?

जी हां, आमतौर पर लोग यह जानकर हैरान होते हैं कि हमलोग वीमेन सिंगर का ग्रुप है। आमतौर पर मुस्लिमों को ईश्वर की पूजा-प्रार्थना से दूर रखा जाता है, पर हम इन बातों में कोई विश्वास नहीं रखते हैं। क्योंकि सच्चा प्रेम मैन और वीमेन में कोई फर्क नहीं करता है।

रेडिएंट आर्केिडया बैंड

रेडिएंट आर्केडिया डेनमार्क का ऐसा म्यूजिकल बैंड है, जिसमें विभिन्न रिलिजन और कल्चरल ट्रेडिशन के फॉलोअर की वीमेन आर्टिस्ट हैं। यह बैंड सोशल ट्रेडिशन की बुराईयों के खिलाफ अपने म्यूजिक से रुढि़वादिता को झकझोरता है। इस टीम में प्रोफेशनल म्यूजिशियन, सिंगर और डांसर शामिल हैं। इस बैंड की म्यूजिक इंसपिरेशन और रुढि़वादिता पर आवाज बुलंद करता है। इसके साथ-साथ यह व‌र्ल्ड म्यूजिक में गुम होती ट्रेडिशन को आगे लाने में भी हेल्प करता है। इस ग्रुप में आठ आर्टिस्ट शामिल हैं।