होलागढ़ में युवक तो मेजा में महिला ने फांसी लगा कर दी जान

PRAYAGRAJ: किसी बात से खफा होकर होलागढ़ में युवक तो मेजा में महिला ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नशे का आदी था युवक

होलागढ़ एरिया स्थित न्यायीपुर निवासी सरफराज (30) पुत्र अब्दुल खालिक नशे का आदी था। उसकी इस आदत से तंग पिता ने कुछ माह पूर्व नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। उसकी आदत फिर भी नहीं सुधरी। शनिवार रात उसने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। फांसी के फंदे से लटकते शव को देख परिजनों में रोना पीटना मचा तो गांव के लोग जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता अब्दुल खालिक ने बताया कि वह नशा छोड़ने को तैयार नहीं था। नशे ने ही उसकी जान ले ली। उसकी पत्‍‌नी फरजाना बेगम व दो बेटों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।

घटना-4

नीम के पेड़ से लटक गई

मेजा एरिया के सपहा भटौती निवासी रमाशंकर की पत्‍‌नी सविता देवी (38) का शव गांव के पास नीम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेहनत मजदूरी कर परिवार पालने वाले रमाशंकर ने बताया कि किसी बात पर उसे डांट दिया था। इससे ज्यादा और कोई बात नहीं थी। सुबह वह काम पर चला गया। रात में सब कुछ ठीक ठाक था। सुबह उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला।