मुंबई (पीटीआई)। मशहूर काॅमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। वह मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैंं। दिल की सर्जरी के बाद वह ठीक महसूस कर रहे हैं। अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 44 वर्षीय सुनील को पिछले सप्ताह शहर के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था और 27 जनवरी को उनकी चिकित्सा प्रक्रिया हुई।

जल्द मिल सकती है छुट्टी
अस्पताल के सूत्र ने कहा, "उनके दिल की सर्जरी हुई थी और वह अब बिल्कुल ठीक है। उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जानी चाहिए। हम उनके स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते।" ग्रोवर "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल" और "द कपिल शर्मा शो" में अपनी उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल, उन्होंने प्राइम वीडियो श्रृंखला "तांडव" और ZEE5 कॉमेडी श्रृंखला "सनफ्लावर" में अभिनय किया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk