features@inext.co.in
KANPUR: करिश्मा ने हाल ही में अपनी दादी कृष्णा राज कपूर को खो दिया है। उनके निधन के दो दिन बाद ही करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर को लेकर खबर आ रही है कि वो अब तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। 
2016 में संजय- करिश्मा का हुआ था तलाक 
संजय और करिश्मा ने 2016 में तलाक लेकर 13 साल की शादी को खत्म कर दिया था। इसके बाद संजय ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। सोर्स के मुताबिक प्रिया सचदेव प्रेग्नेंट हैं और वो इसी साल दिसंबर में बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल प्रिया का थर्ड ट्रिमेस्टर चल रहा है। 
52 साल में तीसरी बार पिता बनेंगे संजय 
बता दें कि संजय कपूर 52 साल में तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। संजय कपूर और करिश्मा कपूर की एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान है। इन दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा के पास है। करिश्मा से पहले संजय ने डिजाइनर नंदिता माहतानी से शादी की थी, लेकिन 2 साल बाद ही 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं 42 साल की प्रिया दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। प्रिया ने संजय से पहले होटल बिजनेस करने वाले विक्रम चटवाल से शादी की थी। विक्रम और प्रिया की एक बेटी है।

बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल को डेट कर रहीं है करिश्मा! 
 करिश्मा कपूर की बात करें तो उनका नाम भी बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ लंबे समय से जोड़ा जा रहा है। संदीप ने पिछले साल ही अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि करिश्मा, संदीप से शादी कर लेंगी लेकिन ये खबर अफवाह निकली। 

फिर पिता बनेंगे करिश्मा के एक्स-हबी संजय कपूर

ये भी पढ़ें: ये एक्ट्रेस चाहती है फोन की लत से छुटकारा, शेयर की तस्वीर 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk