उदय ने सनी को दी चुनौती
चर्चा के बीच में उदय चोपड़ा ने खुद की एक प्लैंक करती हुई तस्वीर भेजकर सनी को चुनौती तक दे डाली। बता दें कि सबसे पहले ट्विटर पर सनी की बात उनके प्रशिक्षु प्रशांत से हो रही थी। इतने में बीच में उदय खुद ही एंट्री लेते हैं और अपनी प्रशंसा खुद ही करने लगते हैं।

ऐसा कहते हैं उदय
उदय लिखते हैं कि प्रशांत के सिक्स पैक्स कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह इससे भी कठिन व्यायाम करते हैं, लेकिन वह थोड़ा अलग हटकर है। उनकी इस बात पर सनी आगे लिखती हैं कि वाकई व्यायाम करने के बाद काफी अच्छा महसूस होता है। काफी रिफ्रेशिंग सा महसूस होता है।

सनी का ऐसा रहा जवाब
इसके बाद उदय लिखते हैं कि वह अभी जिम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बिंदू पर वह प्लैंक प्रतियोगिता कर सकते हैं। उदय की इस चुनौती को सनी ने स्वीकार कर लिया और आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह इसे कर पाएंगी या नहीं। इसके बावजूद बड़ी बात ये है कि उन्होंने इसको स्वीकार कर लिया।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk