रियलिटी शो 'सुरों का महासंग्राम' का बीएमपी 5 में आयोजित ग्रैंड फिनाले का ताज झारखंड के अरुण देव यादव ने जीता। अरुण देव यादव को कुल सात लाख एक हजार वोट मिला जबकि दूसरे स्थान पर रहे सिवान (बिहार) के प्रतीक को 6 लाख 93 हजार वोट मिले, तीसरे स्थान पर यूपी की कल्पना रही। विजेता को 11 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहे प्रतीक को 7 लाख और तीसरे स्थान पर रहे कल्पना को 5 लाख रुपये मिला।

बिहार तेरी माटी बड़ी महान

'सुरों का महासंग्राम' कार्यक्रम का संचालन करते हुए भोजपुरी फिल्म के सुरपस्टार मनोज तिवारी ने बिहार की माटी का गुणगान करते हुए 'जय बिहार जय बिहार तेरी माटी बड़ी महान' गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। मनोज ने अपने खास भोजपुरिया अंदाज कई गीत लोगों के समक्ष पेश किए। इसके बाद तीनों प्रतिभागियों गाना गाये। सबसे पहले झारखंड के अरुण देव यादव ने सिंघम के लुक में 'सिंघम' का टाइटल गाना सुनाया। बिहार के प्रतीक राज ने दबंग स्टाइल में 'दबंग' का टाइटल सांग तथा यूपी की कल्पना ने 'आ देखे जरा किसमें कितना है दम' सुनाया।