जमशेदपुर : झारखंड मुक्केबाजी संघ ने आनंद सेन को 'टाटा' कह दिया। अध्यक्ष पद पर उनकी जगह टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) सुरेश दत्त त्रिपाठी लेंगे। जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित वार्षिक आम सभा में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में 16 जिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

बलजीत सिंह नए उपाध्यक्ष

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिव उत्तम सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह को नया उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं कृपाल सिंह को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। पूर्व उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल अध्यक्ष सुरेश दत्त त्रिपाठी के सलाहकार होंगे। वहीं डॉ। शाहिर पॉल को चीफ ऑफ मेडिकल कमीशन नियुक्त किया गया है। उत्तम सेन ने बताया कि केपीएस, आइएसएम धनबाद व कस्तूरबा विद्यालय को मुक्केबाजी संघ में शामिल किया गया है। हालांकि उनके पास मताधिकार नहीं होगा। गौरतलब है कि टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर व अर्बन सर्विसेज को छोड़ सिर्फ जिला संघ तथा आजीवन सदस्य को ही मताधिकार है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी आजीवन सदस्य सालाना शुल्क 500 रुपये देंगे।

आरजे की नई पौध तैयार करेगा संघ

उत्तम सिंह ने बताया कि झारखंड में आरजे (रेफरी जज) की नई पौध तैयार करने के लिए संघ कमर कस चुका है। 20 से 22 सितंबर तक जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स में आयोजित किया जाएगा। इसी चैंपियनशिप के दौरान आरजे की परीक्षा भी होगी। वहीं लोग आरजे में भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 45 वर्ष से कम हो, और वह न तो कोच हो और न ही मुक्केबाज। उत्तम सिंह ने बताया कि सब जूनियर मुक्केबाजी धनबाद में, जूनियर मुक्केबाजी जमशेदपुर के केपीएस में तथा यूथ (महिला व पुरुष) चैंपियनशिप रामगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश दत्त त्रिपाठी, सचिव उत्तम सेन, अनिल जायसवाल, कुंदन सिंह, कामेश्वर राव पारितोष कुमार, सुरजीत सिंह, डॉ। दिनेश उपाध्याय, बीके जेना, अजीत सिंह, कृपाल सिंह, एम ईश्वर राव सहित अन्य मौजूद थे।