वानी (एएफपी)। इंडोनेशिया में मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इंडोनेशिया में भारी भूकंप और सुनामी से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब करीब 1,407 तक पहुंच गई है। इसके अलावा हजारों की संख्या में घायल हुए हैं। इस आपदा से प्रभावित लोगों को बचाने के लिए स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार तक की एक समयसीमा तय की है। इसी समय अवधि में बचावकर्मियों को मलबे के नीचे फंस हुए सभी व्यक्तियों को ढूंढ निकालना है। सरकारी बचावकर्मी फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए तबाही वाले शहर 'पालू' के आसपास स्थित करीब आधा दर्जन प्रमुख इलाकों में नजर रख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पालू के एक प्रमुख होटल रोआ-रोआ में करीब 60 लोगों के फंसे होने की खबर है।

हजारों इमारतें हुईं ध्वस्त
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय ने बताया कि लगभग 2 लाख लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है, इन आपदा में हजारों बच्चें प्रभावित हुए हैं। बता दें कि सुलावेसी द्वीप पर शुक्रवार को पहले 7.5 तीव्र गति वाला भूकंप आया, उसके बाद छह मीटर (20 फीट) ऊंचाई वाली लहरों की सुनामी ने द्वीप को पूरी तरह से तहस महस कर दिया। इस आपदा के चलते इंडोनेशिया में करीब 66000 इमारतें ध्वस्त हो गईं, लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रमुख विलेम रामपांगीली ने मंगलवार को पालू में मीडिया से बताया, 'मौतों की संख्या अब 1,374 हो गई है और 113 लोग अभी भी लापता हैं।' उन्होंने कहा, 'अभी भी मलबे के नीचे कुछ डेड बॉडीज फंसी हैं। उनकी संख्या के बारे में बताना फिलहाल मुश्किल है। बचावकर्मी अभी भी लोगों को ढूंढकर बचाने की कोशिश में जुटे हैं।'

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से अब तक 1,234 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद आई सुनामी से 380 लोगों की मौत, 500 से अधिक घायल

International News inextlive from World News Desk