कानपुर। डकैतों के जीवन पर आधारित वैसे तो कई फिल्में आईं और लोगों के दिलों को छू गईं। ऐसी ही एक फिल्म 'सोन चिड़िया' का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत इमरजेंसी के साल 1975 से होती है। इसके बाद सुशांत अपनी डकैत गैंग के साथ बीहड़ों में दौड़ते-भागते दिख रहे हैं। सुशांत अकसर अपने लुक के साथ एक्सपेरीमेंट करते ही रहते हैं। इस बार वो डकैत के किरदार में काफी जच रहे हैं। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'सोन चिड़िया' काफी समय से चर्चा में है। चलिए जानते हैं इसके ट्रेलर को अब तक कितने व्यूज मिले हैं और फिल्म की कहानी के बारे में भी जानते हैं।
सोन चिड़िया ट्रेलर : डकैत बने सुशांत बीहड़ों में बंदूक लिए दौड़ लगाते आए नजर,मिनटों में मिले ताबड़तोड़ इतने व्यूज
डकैतों के इतिहास को दिखाती है
'सोन चिड़िया' के इस ट्रेलर की कहानी बीहड़ों में जन्में और वहीं पर दफन हो गए कई डकैतों की कहानी को ताजा करती है। फिल्म में सुशांत के साथ-साथ रणवीर शौरी और मनोज बाजपेई अपनी गैंग को पुलिस से बचाते घूमते हैं। वहीं पुलिस वाले का किरदार एक्टर आशुतोष राणा निभाते दिखे। फिल्म में भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका मे हैं। ट्रेलर में सुशांत एक ओर अपनी गैंग से बगावत कर लेते हैं तो दूसरी ओर भूमि भी बगावत पर उतर आती हैं। मालूम हो कि फिल्म की शूटिंग चंबल में हुई है। फिल्म की कहानी जमीन पर कब्जा जामाने पर आधारित है जिसके लिए सभी ट्रेलर में सोन चिड़िया की तलाश करते नजर आ रहे हैं। अब ये सोन चिड़िया क्या है और किसके हाथ लगती है ये तो फिल्म देखने पर ही पता लगेगा।
सोन चिड़िया ट्रेलर : डकैत बने सुशांत बीहड़ों में बंदूक लिए दौड़ लगाते आए नजर,मिनटों में मिले ताबड़तोड़ इतने व्यूज
अब तक मिल चुके इतने व्यूज
7 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'सोन चिड़िया' मल्टी स्टारर है जिसके म्युजिक डायरेक्टर विशाल भरद्वाज हैं और इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी राॅनी स्क्रूवाला ने अपने सिर पर ली थी। वहीं फिल्म के ट्रेलर व्यूज की बात की जाए तो इसने रिलीज होने के बाद से लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को अब तक करीब 2 लाख बार देखा जा चुका है। फिलहाल आप फिल्म का ट्रेलर यहां देख सकते हैं...



सुशांत, रणवीर संग रोमांस के बाद सारा इस एक्टर के साथ फरमाएंगी इश्क, की ये तीसरी फिल्म साइन


डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर सारा की ये इच्छा रह गई अधूरी, अब कभी नहीं हो सकती पूरी

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk