मुंबई । एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 21 जनवरी, 1986 को पटना में जन्मे थे। सुशांत सिंह राजपूत का परिवार बिहार के मालडीहा से था। वह पढने-लिखने में बहुत तेज थे। सुशांत ने अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल की थी और 11 राष्ट्रीय इंजीनियरिंग परीक्षाओं में उत्तीर्ण किया था। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) से पढ़ाई की थी।

सफलता का श्रेय हमेशा अपनी मां को देते थे

सुशांत सिंह भौतिकी में नेशनल ओलंपियाड विजेता भी थे। मिड डे छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपनी सफलता का श्रेय हमेशा अपनी मां को देते थे। एक्टर ने 2002 में अपनी मां को खो दिया। उस समय उनकी उम्र महज 16 साल थी। उस समय वह विदेश में पढ़ाई कर रहे थे। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी कि जब उनकी मां ने अंतिम सांस ली, तब वह उनके करीब नहीं थे।

एक्टर सुशांत सिंह डेथ : 34 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा,पढ़ें एक्टर का टीवी से फिल्मों तक का सफर

थिएटर ग्रुप से शोबिज में अपनी जर्नी शुरू की थी

सुशांत सिंह राजपूत ने नादिरा बब्बर के एकजुट थिएटर ग्रुप में शामिल होकर शोबिज में अपनी जर्नी शुरू की। वह करीब ढाई साल से इस ग्रुप का हिस्सा थे। इस टाइम पीरियड में ही उन्होंने नेस्ले मंच का एक टीवी एड किया था। 2008 में, सुशांत सिंह राजपूत को बालाजी टेलीफिल्म्स की कास्टिंग टीम द्वारा एक नाटक में देखा गया था और उन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा गया था।

'किस देश में है मेरा दिल' से अभिनय की शुरुआत

22 साल की उम्र में सुशांत सिंह ने टेलीविजन शो 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने अभिनय की शुरुआत की।उन्होंने हर्षद चोपड़ा द्वारा निभाए गए प्रेम जुनेजा के मजेदार और बचकाने छोटे भाई प्रीत जुनेजा की भूमिका निभाई। 2009 में, सुशांत को 'पवित्रा रिश्ता' में मानव देशमुख के रूप में लिया गया था। उन्हें सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेता के रूप में कई पुरस्कार मिले थे। इस सीरीयल में उनके साथ अंकिता लोखंडे थे।

एक्टर सुशांत सिंह डेथ : 34 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा,पढ़ें एक्टर का टीवी से फिल्मों तक का सफर

सुशांत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी रही चर्चा में

सुशांत और अंकिता ने पवित्रा रिश्त में अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए बेस्ट कपल के कई अवार्ड जीते। इन दाेनों की रियल लाइफ लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही। अक्टूबर 2011 में एक फिल्म के लिए पवित्रा रिश्त को छोड़ने का फैसला किया। सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन डांसर भी थे। दिसंबर 2010 में, उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 4 में भाग लिया था। इस दाैरान अवार्ड जीता था।

शुद्ध देसी रोमांस में भी उन्होंने एक्टिंग की थी

2013 में सुशांत ने अभिषेक कपूर की काई पो चे के लिए ऑडिशन दिया और इसमें बेहतरीन एक्टिंग की थी। उसी साल शुद्ध देसी रोमांस में भी उन्होंने एक्टिंग की थी। 2014 में सुशांत सिंह राजपूत राजकुमार हिरानी की पीके में अनुष्का शर्मा के साथ एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दिए। उनके सहज और शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की गई थी।

एक्टर सुशांत सिंह डेथ : 34 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा,पढ़ें एक्टर का टीवी से फिल्मों तक का सफर

धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत की एक्टिंग थी जबरदस्त

2015 में सुशांत दिबाकर बनर्जी के जासूस ब्योमकेश बख्शी में दिखाई दिए थे। 2016 में, सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था। धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) के लिए स्क्रीन अवार्ड जीता था। 2017 में, सुशांत सिंह राजपूत ने कृति सैनन और जिम सर्भ के साथ रोमांटिक थ्रिलर फिल्म राब्ता में अभिनय किया।

केदारनाथ में सारा अली खान के साथ सुशांत ने किया काम

2018 में, सुशांत सिंह राजपूत ने काई पो चे निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ केदारनाथ में सारा अली खान के साथ काम किया। 2019 में सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म सोनचिरिया में भूमि पेडनेकर के साथ देखा गया था। इसमें वह एक डकैत के रोल में थे। सुशांत सिंह राजपूत ने भी 2019 में फिल्म छिछोरे में काम किया था। सुशांत की आखिरी फिल्म तरुण मनसुखानी की ड्राइव थी, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर 1 नवंबर, 2019 को रिलीज हुई थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk