कानपुर। सुषमा के काॅलेज के दिनों की यह स्पेशल पिक्चर है

यह तस्वीर सुषमा के काॅलेज के दिनों की है। सुषमा स्वराज को चिंकू के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 14 फरवरी, 1952 को अंबाला छावनी, हरियाणा में हुआ था। उनका उपनाम शर्मा था। उनके पिता हरदेव शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक प्रमुख सदस्य थे। सुषमा स्वराज की मां का नाम लक्ष्मी देवी था।

सुषमा स्वराज की वो 10 तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी हों,यहां देखें

एनसीसी की ड्रेस में सुषमा का अनोखा अंदाज

सुषमा की यह तस्वीर एनसीसी के दिनों की है। उन्होंने अंबाला छावनी के सनातन धर्म कॉलेज से पढ़ाई की थी। उन्होंने संस्कृत और राजनीति विज्ञान में  स्नातक की उपाधि प्राप्त की। सुषमा स्वराज ने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई की। एसडी कॉलेज अंबाला छावनी में सुषमा स्वराज को लगातार तीन वर्षों तक एनसीसी का सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया।

सुषमा स्वराज की वो 10 तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी हों,यहां देखें

राजनीति सफर के शुरु के दिनों में ऐसी थीं सुषमा

यह तस्वीर सुषमा स्वराज के राजनीति सफर के शुरुआती दिनों की है। उन्होंने हरियाणा के भाषा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार तीन वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ हिंदी स्पीकर का पुरस्कार जीता था।

सुषमा स्वराज की वो 10 तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी हों,यहां देखें

सुषमा की यह तस्वीर सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस के दाैरान की

सुषमा स्वराज की यह तस्वीर भारत के सर्वोच्च न्यायालय में 1973 में 21 वर्ष की आयु में एक वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू करने के समय की है।वह पेशे से वकील भी थीं। अल्मा मेटर पंजाब यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टर ऑफ लॉ की डिग्री से सम्मानित किया था।

सुषमा स्वराज की वो 10 तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी हों,यहां देखें

सुषमा स्वराज ने जब राजनीति में प्रवेश किया था

सुषमा स्वराज ने 1970 के दशक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ राजनीति में प्रवेश किया था। सुषमा की यह तस्वीर उन्हीं दिनों की है।

सुषमा स्वराज की वो 10 तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी हों,यहां देखें

शादी के दाैरान की इस तस्वीर में पति के साथ सुषमा

सुषमा स्वराज ने 13 जुलाई, 1975 को इमरजेंसी पीरियड में सर्वोच्च न्यायालय में साथी अधिवक्ता स्वराज कौशल से शादी कर थी। इमरजेंसी के बाद ही सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उनकी यह तस्वीर शादी के दाैरान पति के साथ की है।

सुषमा स्वराज की वो 10 तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी हों,यहां देखें

करवा चौथ में पति स्वराज कौशल के साथ सुषमा

इस तस्वीर में 'करवा चौथ' के दौरान अपने पति स्वराज कौशल के साथ सुषमा स्वराज खड़ी हैं। सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने 1998 से 2004 तक संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1990 से 1993 तक मिजोरम के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। सुषमा स्वराज की बेटी का नाम बंसुरी है।

सुषमा स्वराज की वो 10 तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी हों,यहां देखेंपीएम नरेंद्र मोदी संग सुषमा की यह पिक्चर स्पेशल

यह तस्वीर भी सुषमा स्वराज की रेयर पिक्चर्स में से एक है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र उनके सामने झुके हैं। सुषमा स्वराज 1979 में हरियाणा में जनता पार्टी की अध्यक्ष बनीं जब वह 27 साल की थीं। उन्हें सात बार संसद सदस्य और तीन बार विधान सभा सदस्य के रूप में चुना गया था।

सुषमा स्वराज की वो 10 तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी हों,यहां देखें

सुषमा स्वराज अपने राखी भाई एम वेंकैया नायडू के साथ

सुषमा स्वराज वेंकैया नायडू को राखी बांधती थीं। उनकी यह तस्वीर बहुत ही खास है। सुषमा स्वराज ने हरियाणा में श्रम और रोजगार, आवास, शिक्षा के लिए कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में सूचना और प्रसारण, दूरसंचार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, संसदीय कार्य और केंद्रीय मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री जैसे पदों पर भी कार्य किया।

सुषमा स्वराज की वो 10 तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी हों,यहां देखें

सुषमा स्वराज ने नर्स रखने की बजाय 1 साल तक अस्पताल में खुद की थी सास की सेवा, जलाई थी ससुर की चिताइस तस्वीर में पूर्व पीएम अटल जी के साथ सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज की यह तस्वीर भी बेहद खास है। इस तस्वीर में वह अटल बिहारी वाजपेयी के साथ हैं। सुषमा दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।उन्होंने 1998 में 52 दिनों तक सेवा की थीं।

सुषमा स्वराज की वो 10 तस्वीरें जो शायद ही आपने देखी हों,यहां देखें

National News inextlive from India News Desk