दर्शकों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा
योग गुरू बाबा रामदेव के फैंस के लिए एक अच्छी खबर हैं। रामदेव के जीवन पर आगामी 12 फरवरी से एक टीवी शो शुरू होने वाला है। इसमें रामदेव के संघर्ष को गंभीरता से दिखाया जाएगा। यह सीरियल डिस्कवरी के नए चैनल डिस्कवरी जीत पर प्रसारित होगा। इस टीवी शो को देखकर दर्शकों को उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

परिवारिक सदस्यों के बीच क्रूरता देखी
हाल ही में रामदेव ने इस सीरियल को लेकर एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। इसमें भी इन्होंने अपने जिंदगी के कई किस्से साझा किए हैं। रामदेव ने जिक्र किया कि वह एक दो बार नहीं बल्कि सात बार मौत के करीब जा चुके हैं। उन्होंने बचपन में अपने परिवारिक सदस्यों के बीच क्रूरता देखी। उनके परिजनों के बीच प्रेम नाम की चीज नहीं थी।

कई बार मौत के करीब जा चुके रामदेव के हाथ में नहीं थी भाग्‍य रेखा,योग गुरू ने खुद बयां क‍िया संघर्ष

जिंदगी में संघर्ष को खुशी से स्वीकार किया
रामदेव के चाचा-ताऊ अपनों की जान को भी नुकसान पहुचाने में भी नहीं पीछे रहते थे। वह भी कई बार उनका शिकार हुए थे। हालांकि वह कभी इन सबसे नहीं डरे। वह कई मौकों पर इस बात का जिक्र कर चुके हैं। उनके हाथ में भाग्य रेखा नहीं थी। बावजूद इसके उन्होंने कर्म करना नहीं छोडा़। उन्होंने अपनी जिंदगी में संघर्ष को खुशी से स्वीकार किया।

बच्चों को शिक्षित करना ही एक मात्र उद्देश्य
रामदेव ने अपनी जिंदगी में काफी सघंर्ष किया है। आज वह भारत में अरबों का कारोबार कर रहे हैं। योग गुरू बाबा रामदेव का कहना है कि भारत देश में जन्म लेना उनके लिए सौभाग्य की बात हैं। उन्होंने भविष्य के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। रामदेव का यह भी कहना है कि उनके जीवन में बच्चों को शिक्षित करना ही एक मात्र उद्देश्य है।

Rose Day से हुई शुरुआत, अगर लाइफ में है कोई स्पेशल तो वैलेंटाइन वीक के ये 7 दिन ऐसे करें सेलिब्रेशन

 

National News inextlive from India News Desk