feature@inext.co.in

KANPUR: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने ट्वीट को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। वह कई बार अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं। लेकिन हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ स्वरा के साथ बदसलूकी की, बल्कि उनको एक्ट्रेस शबाना आजमी को सपोर्ट करने की वजह से अपशब्द भी कहा। हर बार की ही तरह एक्ट्रेस ने ट्वीट करके उसका बेबाकी से जवाब ही नहीं दिया बल्कि अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उसके खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग भी की थी।

ये लोग धर्म और देश को कर रहे हैं शर्मसार

दरअसल, ट्वीटर पर स्वरा को एक ट्रोलर ने अपशब्द कहा। इसके खिलाफ शिकायत करते हुए उन्होंने ट्वीट किया,जिसमें उन्होंने लिखा पागल, गर्वित,भाग्यशाली राष्ट्रवादी और हिंदू अपने शब्दों से खुद के और मेरे धर्म और राष्ट्र को शर्मसार कर रहे हैं। इसके अलावा मुझे लगता है कि यह उत्पीड़न और छेड़छाड़ है। इस ट्वीट में उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उनसे शिकायत भी की। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस से यूजर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

स्वरा और उनके ब्वाॅयफ्रेंड का हुआ ब्रेकअप, पांच साल से थे रिलेशनशिप में

#MeToo स्वरा भास्कर ने 8 साल बाद किया अपने साथ हुए हैरेसमेंट का खुलासा

मुंबई पुलिस के एक्शन स खुश स्वर

स्वरा के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मुंबई पुलिस के इस रिप्लाई से खुश होकर स्वरा ने उन्हें ट्वीट करके 24/7 सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए और जल्द से जल्द रिप्लाई देने के लिए थैंक्यू कहा।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk