कानपुर। इन दिनों सिनेमाघरों में धड़ल्ले से चल रही है सलमान खान की फिल्म भारत। फिल्म के लीड एक्टर्स के नामों से तो सभी वाकिफ हैं और ज्यादातर लोग तो फिल्म में काम कर रहे करेक्टर और सर्पोटिंग रोल करने वाले कलाकारों के बारे में भी जानते हैं। इन सबके बीच एक शख्स ऐसा है जिसे उनके रोल से भले ही कोई ना जाने पर काम के बारे में जान कर सिर सम्मान से झुक जाता है। इस कलाकार का नाम है चेतन राव।



ट्वीट से सामने आई पहचान
चेतन राव गुमनाम ही रहते अगर अभिनेता राजेश तैलंग उनके बारे में ट्वीट ना करते। चेतन का एक्टिंग का पैशन उन्हे इस दुनिया में तो ले आया पर यहां काम करने के लिए पैर जमाने की स्ट्रगल एक्टर बनने की लड़ाई से कहीं ज्यादा बड़ी थी। उससे भी बड़ी समस्या थी पेट भरने की और इस जरूरत को चेतन ने किस खूबी से संभाला यही राजेश के ट्वीट से पता चला। काम ना मिलने के बीच चेतन होम फूड डिलिवरी चेन स्विगी के लिए डिलिवरी ब्वॉय का काम करते हैं।

एक्टिंग का हर क्षेत्र पसंद
चेतन ने भारत मूवी के अलावा वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में भी काम किया है। राजेश ने लिखा कि उनके लिए स्विगी का ऑर्डर डिलिवर करने वाला लड़का एक एक्टर था। उन्होंने खुद दिल्ली क्राइम में उसके साथ काम किया था। जब भी उसे एक्टिंग का काम नहीं मिलता वो यही करता था। चेतन को देख कर मन में सम्मान पैदा होता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk