मुंबई (एएनआई / आईएएनस)। बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू आज अपना 33वां बर्थडे सेलिबे्रट कर रही हैं। पिंक, मुल्क, और बदला, मिशन मंगल और सांड की आंख जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इंडस्ट्री के उनके को-स्टार और दोस्तों ने उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए दिल खोलकर शुभकामनाएं दीं। अभिनेता विक्की कौशल, जिन्होंने 2018 की मनमर्जियां में तापसी के साथ जोड़ी बनाई थी, ने उनके लिए एक प्यारी सी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा हैपी बर्थडे। पटाखा बनी रहो तुम मेरी लाल परी हो। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर तापसी की खुशियों की दुआ करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में तापसी को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। विक्की काैशल ने तापसी को ऐसे किया बर्थडे विश
एक्ट्रेस तापसी के लिए लिखा हैपी बर्थडे ब्यूटीफुल गर्ल
तापसी और भूमि ने पिछले साल सांड की आंख फिल्म में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी तापसी पन्नू को शुभकामनाएं दी। एक्टर वरुण धवन ने भी तापसी के लिए लिखा हैपी बर्थडे ब्यूटीफुल गर्ल। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने तापसी के साथ और ज्यादा काम करने की इच्छा व्यक्त करते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे तापसी।


नेहा ने ट्वीट किया जन्मदिन मुबारक हो हमारी शेरनी
एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने तो तापसी पन्नू को शेरनी कह डाला। उन्होंने ट्वीट किया जन्मदिन मुबारक हो हमारी शेरनी। आलिया भट्ट ने भी तापसी पन्नू के लिए अपना ढेर सारा प्यार जताया। निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने ट्विटर पर तापसी पन्नू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी ट्विटर पर तापसी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk