कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबका फेवरेट है। शो ने इतने सालों में अपने कई कैरेक्टर्स को रिप्लेस किया है। वहीं मस्तीखोर टप्पू सेना भी हर किसी की फेवरेट रही है। इसी बीच आपको याद होगा कि सीरियल में सोनू भिड़े के रोल के लिए तीन बार लड़कियों को रिप्लेस किया गया है। पर क्या आपको हमारी सबसे पुरानी सोनू याद है, जिन्होंने सबसे पहले इस शो में इस किरदार को निभाया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस झील मेहता की। लंबे समय तक सोनू का रोल निभाने के बाद झील मेहता ने शो को काफी समय पहले अलविदा कह दिया था। हालांकि, नए साल के साथ झील के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है।

शाहरुख खान स्टाइल में किया प्रपोज
दरअसल, सोनू भीड़े अक्का झील मेहता ने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर ली है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं वहीं वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ फोटो और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने फैंस के साथ एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बॉयफ्रेंड शाहरुख खान स्टाइल में उन्हें प्रपोज करता नजर आ रहा है। इस प्यार भरे प्रपोजल को देखकर झील मेहता थोड़ी इमोशनल हो जाती है और अपने बॉयफ्रेंड को गले लगाकर रोने लगती हैं।

प्यार देख रो पड़ीं एक्ट्रेस
इस वीडियो को शेयर करते हुए झील कैप्शन में लिखती हैं कि, 'कोई मिल गया, मेरा दिल गया #लवआजकल'। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि झील के बॉयफ्रेंड आदित्य ने उन्हें प्रोपोज करने के लिए काफी शानदार डेकोरेशन करवाई है। जिसपर लिखा है कि, विल यू मैरी मी। वीडियो में आगे देख रहा है कि झील मेहता रेड कलर की प्रिटी ड्रेस पहनकर आती है, साथ ही उनकी आंखों में पट्टी बंधी होती है। इसके बाद आदित्य झील के सामने शाहरुख खान के स्टाइल में डांस करते हुए झील को प्रपोज करते हैं। उनके ऐसा करते ही एक्ट्रेस खुशी से रोने लगती हैं और आदित्य को गले लगा लेती हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk