मुंबई(ब्यूरो)। 'हेराफेरी 3' की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। निर्माता फिरोज नडियाडवाला एक बार फिर राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबू भैया (परेश रावल) की तिकड़ी को पर्दे पर लाएंगे। सूत्रों से पता चला है कि इस बार इस तिकड़ी में 'हेराफेरी' की पहली किस्त की अनुराधा की भी वापसी मुमकिन है। कहा जा रहा है कि तब्बू से 'हेराफेरी 3' के लिए संपर्क किया गया है। 
इंद्र कुमार करेंगे निर्देशन! 
अनुराधा की जोड़ी 'हेराफेरी' में श्याम के साथ थी। तब्बू का रोल भी कॉमेडी से भरपूर कहा जा रहा है। 'हेराफेरी 2' का निर्देशन करने वाले नीरज वोहरा के देहांत के बाद तीसरी कड़ी के निर्देशन के लिए अभी तक इंद्र कुमार का नाम सुना जा रहा है, जो इन दिनों अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ 'टोटल धमाल' ('धमाल' की तीसरी कड़ी) के निर्माण में व्यस्त हैं। हालांकि अभी उनके नाम पर संदेह कायम है। 
परेश की जगह लेंगे नाना! 
निर्देशक के अलावा इस बार बाबू भैया के किरदार में भी बदलाव मुमकिन है। परेश रावल की जगह इस बार नाना पाटेकर को बाबू भैया के किरदार में लाया जा सकता है। परेश रावल के लिए कहा जा रहा है कि उनके साथ रेट और डेट का मामला फिट नहीं हुआ। फिल्म की अधिकारिक घोषणा अगले महीने संभव बताई जा रही है। 

'हेराफेरी 3' में नजर आएंगे नाना लेंगे इस अभिनेता की जगह!

परेश की जगह लेंगे नाना! 

निर्देशक के अलावा इस बार बाबू भैया के किरदार में भी बदलाव मुमकिन है। परेश रावल की जगह इस बार नाना पाटेकर को बाबू भैया के किरदार में लाया जा सकता है। परेश रावल के लिए कहा जा रहा है कि उनके साथ रेट और डेट का मामला फिट नहीं हुआ। फिल्म की अधिकारिक घोषणा अगले महीने संभव बताई जा रही है। 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk