अली अब्बास का तब्बू को लेकर खुलासा
कानपुर। सलमान खान की फिल्म भारत काफी दिनों से चर्चा में है, स्पेशली अपनी स्टार कास्ट को लेकर। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ने फिल्म से जुड़ने वाली नई कास्ट का खुलासा खुद ट्वीट कर किया। अली अब्बास ने तब्बू की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा 'आखिरकार ये हो रहा है, तो मैं आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं... ढेर सारा प्यार'। इस ट्वीट से अली अब्बास ने तब्बू के फिल्म का हिस्सा बनने की कंफर्मेशन कर दी है। इस फिल्म में कुछ समय पहले प्रियंका चोपडा़ को बतौर एक्ट्रेस कास्ट किया गया था। उसके बाद दिशा पटानी का नाम भी फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस के तौर पर सामने आ रहा था। इसके बाद अब तब्बू का नाम भी इससे जुड़ गया है।


तब्बू के साथ पांचवी बार करेंगे काम

अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' में सलमान पांचवी बार तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इससे पहले सलमान और तब्बू कई बार साथ काम कर चुके हैं। 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'जय हो' में तब्बू और सलमान ने साथ काम किया था। फिल्म में तब्बू सलमान खान की बडी़ बहन के किरदार में थीं। इससे पहले 1999 में आई फिल्म 'बीवी नंबर वन' में भी तब्बू और सलमान साथ दिख चुके हैं। 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'जीत' में भी सलमान खान और तब्बू एक साथ नजर आए थे। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में सलमान तब्बू के देवर के रोल में थे। सलमान खान और तब्बू ने ये चार फिल्में एक साथ कीं और अब पांचवी फिल्म 'भारत' में नजर ' आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म के 2019 में रिलीज होने की बात कही जा रही है।
प्रियंका चोपडा़ के बाद सलमान खान की 'भारत' में तब्बू भी होगीं साथ,इन फिल्मों में संग कर चुकीं काम
प्रियंका के साथ 10 साल बाद शेयर करेंगे स्क्रीन
सलमान खान और प्रियंका चोपडा़ करीब एक दशक से ऑनस्क्रीन पर साथ नहीं दिखाई पडे़। दोनों को एक साथ बडे़ पर्दे पर काम करते देखने का फैंस का इंतजार खत्म होेने वाला है। 10 साल पहले 2007 में रिलीज हुई फिल्म सलाम-ए-इश्क में सलमान और प्रियंका चोपडा़ साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों लव बर्ड्स के रोल में हैं। दोनों का एक सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था 'तेनू लै के मैं जावांग'। ये फिल्म निखिल आदवाणी के निर्देशन में बनी थी। इससे पहले सलमान खान और प्रियंका चोपडा़ 2004 में फिल्म मुझसे शादी करोगी में साथ दिखे थे। फिर 2008 में ओ गॉड तुसी ग्रेट हो में नजर आए थे। प्रियंका के साथ सलमान की ये चौथी फिल्म होगी। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग अप्रैल से ही शुरू हो गई थी। प्रियंका की इंडिया आने की वजह भी सलमान के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी करना ही है।
प्रियंका चोपडा़ के बाद सलमान खान की 'भारत' में तब्बू भी होगीं साथ,इन फिल्मों में संग कर चुकीं काम

दिशा पटानी ने भी ट्वीट कर दी जानकारी
अली अब्बास के निर्देशन में बन रही सलमान खान स्टारर फिल्म में दिशा पटानी को भी कास्ट किया गया है। दिशा पहली बार सलमान खान के साथ पडे़ पर्दे पर दिखेंगी। दिशा ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। अपने ट्वीट में फिल्म की पूरी टीम को दिशा ने धन्यवाद करते हुए इस बात का खुलासा किया कि वो भी फिल्म का हिस्सा हैं। बता दें कि दिशा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'एमएस धोनी' से की है।
प्रियंका चोपडा़ के बाद सलमान खान की 'भारत' में तब्बू भी होगीं साथ,इन फिल्मों में संग कर चुकीं काम

Blackbuck Poaching Case: काले हिरणों ने दिलाई टाइगर को 5 साल की सजा, सलमान को जाना पड़ेगा जेल


पता है गोलमाल अगेन के इन कलाकारों की फीस

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk