कानपुर। दिसंबर में 2 साल के पूरे हुए करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अब बाॅलीवुड में डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं। तैमूर डेब्यू से पहले कभी हाॅर्स राइडिंग, फुटबाॅल प्लेइंग, बास्केट बाॅल प्लेइंग तो कभी मार्केट में अपने जैसी दिखने वाली डाॅल की वजह से खूब चर्चा में रहे। तैमूर पर काॅमिक बुक्स भी बनीं तो कभी मार्केट में उनके बिस्कुट भी बिकने लगे। इन सबसे हमेशा चर्चा में रहने वाले तैमूर अब फिल्मों में अपना पहला कदम रखने वाले हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर माॅम करीना के साथ जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।
'गुड न्यूज' : तैमूर इस फिल्म से करने जा रहे बाॅलीवुड डेब्यू,माॅम करीना भी होंगी संग
इस फिल्म में करीना के ऑनस्क्रीन बेबी बनेंगे

बीते महीने करीना कपूर खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रही थीं जिसे लेकर लोग एक्ट्रेस के फिर से प्रेग्नेंट होने का दावा कर रहे थे। हालांकि बाद में पता चला कि वो उनकी अपकमिंग फिल्म के एक सीन की डिमांड के लिए प्रेग्नेंट बनी थीं। जिस फिल्म के लिए करीना ने ऐसा किया उसका नाम 'गुड न्यूज' है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट अक्षय कुमार नजर आएंगे। वहीं कहा जा रहा है कि इसी फिल्म में तैमूर करीना के ऑनस्क्रीन बच्चे का किरदार निभाएंगे। मालूम हो फिल्म में कियारा आडवाणी भी अभिनय करते दिखेंगी और मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि ये वीडियो सेट पर ही बनाया गया होगा जब तैमूर अपना सीन शूट कर रहे होंगे। फिल्ममेकर्स तैमूर के परफेक्ट सीन देने का इंतजार कर रहे होंगे। फिलहाल आप यहां देखें ये वीडियो...



हिंदी मीडियम 2 में पुलिस ऑफिसर बनकर अपने फैंस का दिल जीतेंगी करीना

नन्हें तैमूर की नैनी को मिलती है कितनी सैलरी, करीना ने इस बात पर किया ये खुलासा


तैमूर के कई सीन हुए शूट

सोर्सेज ने बताया कि फिल्म के लिए तैमूर ने अब तक दो सीन शूट कर लिए हैं। एक तो पूरे 10 मिनट का है। वहीं एक सीन में वो माॅम करीना कपूर और उनके ऑनस्क्रीन हसबैंड बने अक्षय के साथ नजर आ रहे हैं। सोर्स ने बताया तैमूर के सेट पर मौजूद होने से सबका मन लगा रहता है। वहीं फिल्म की बात करें तो करीना और अक्षय एक साथ 4 साल बाद इस फिल्म में साथ दिखेंगे। आखिरी बार दोनों 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'गब्बर इज बैक' में दिखे थे। हालांकि 'गुड न्यूज' में करीना-अक्षय के संग कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी साथ में नजर आएंगे।
'गुड न्यूज' : तैमूर इस फिल्म से करने जा रहे बाॅलीवुड डेब्यू,माॅम करीना भी होंगी संग

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk