नई दिल्ली (एएनआई)। कैमरा देखकर खुश होने वाले सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान इन दिनों पापा के साथ जमकर मस्ती कर रहे। तैमूर अपनी मां करीना के साथ धर्मशाला की वादियों का आनंद उठा रहे। यहां सड़कों पर तैमूर को अपने पिता के कंधे पर बैठकर घूमते देखा गया। इसकी तस्वीरें करीना ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। इसमें आप देखेंगे कि सैफ सड़क पर चल रहे हैं और रेड स्वेटर पहने पापा के कंधे पर बैठे हैं।
View this post on Instagram
पापा के कंधे पर बैठे तैमूर
इंस्टाग्राम पर 'जब वी मेट' एक्ट्रेस ने पहाड़ी शहर में अपनी छुट्टी के दौरान टहलने की तस्वीरों को साझा किया। जहाँ एक तस्वीर में तैमूर अपने पिता के कंधे पर पीछे से बैठा हुआ है, वहीं दूसरी तस्वीर में सैफ, करीना और तैमूर प्रसिद्ध चर्च परिसर सेंट जॉन द वाइल्डरनेस में स्थित ऐतिहासिक संरचनाओं को काफी बारीकी से देख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'हमेशा आगे देखते हुए।' उन्होंने यह भी खुलासा किया कि तस्वीरें उनके 'की एंड का' सह-कलाकार अर्जुन कपूर ने क्लिक की हैं, जो छुट्टी के दौरान उनके साथ शामिल हुए।
View this post on Instagram
मलाइका भी हैं साथ में
करीना के अलावा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी ट्रिप की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की। एक तस्वीर उन्होंनें पोस्ट की जिसमें वह करीना और तैमूर एक साथ नजर आ रहे। इस तस्वीर के साथ मलाइका लिखती हैं, 'पहाड़ों के नजारे।' बता दें मलाइका यहां अपने ब्वाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ आई हैं। वहीं करीना डिलीवरी से पहले पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले रही हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk