कानपुर। Taimur इन दिनों शोसल मीडिया में अपने अलग लुक की वजह से वायरल हो रहे हैं। तैमूर की एक तस्वीर जिसमें वो शेर बने हुए नजर आ रहे हैं, उसे खूब शेयर और लाइक किया जा रहा है। इस तस्वीर में तैमूर बड़ी ही मासूमियत से देख रहे हैं और उनके चेहरे पर ग्रीन कलर लगा हुआ है और ब्लैक धारियां बनी हैं। कहा जा रहा है कि तैमूर बच्चों की किसी बर्थडे पार्टी में ऐसा लुक लिए दिख रहे हैं। फिलहाल तैमूर की ये तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है।

हाल ही में माॅम करीना संग हुए थे वायरल

हाल ही में मां करीना के साथ तैमूर अपने ड्रेस और पोज को लेकर वायरल हुए थे। दरअसल करीना किसी फंग्शन के लिए तैयार हुईं थीं। तैमूर को भी मां के साथ जाना था। मां- बेटे की इस काॅम्बो वाली तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। तैमूर ने इस दौरान डार्क ब्लू कलर का कुर्ता व व्हाइट कलर का पैंट पहना था। इसके साथ स्पोर्ट्स शूज भी वियर किया था। हालांकि करीना भी येलो साड़ी में जूड़े पर गजरा लगाए काफी खूबसूरत दिखीं।

अकसर तस्वीरें हो जाती हैं वायरल

करीना व सैफ अकसर ही तैमूर की तस्वीरें शोसल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं। हालांकि अकसर फोटोग्राफर्स ही तैमूर की तस्वीरें खींच कर उसे वायरल कर देते हैं। मालूम हो एक टाइम ऐसा भी था जब करीना- सैफ फोटग्राफर्स से रिक्वेस्ट करते थे कि तैमूर की तस्वीरें हर जगह न खींचे, इससे उसकी परवरिश पर असर पड़ रहा है। हालांकि फिर भी तैमूर की फोटो खींचने व वायरल होने का दौर चलता ही रहा।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk