कानपुर। फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर का नया पोस्टर आज सामने आ गया है। पोस्टर साझा करते हुए ट्रेड एनेलिस्ट तरण आर्दश ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म में लंबे समय बाद काजोल और अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर नजर आयेगी। इन दोनों के अलावा इस मूवी में सैफ अली खान भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। Tanhaji The Unsung Warrior एक पीरियड ड्रामा है। इस पोस्टर में काजोल का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के करेक्टर में नजर आयेंगी।



मराठी महिला के किरदार में काजोल
फिल्म के पोस्टर में काजोल मराठी लुक में नजर आ रही हैं।उन्होंने महाराष्ट्रियन स्टाइल में पहनी साड़ी का पल्ला सिर पर लिया हुआ है, माथे पर बड़ी सी बिंदी और मराठी नोज रिंग भी कैरी की हुई है। काजोल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म में अपने लुक को शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है मैं आपको हारने नहीं दूंगी। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है।

तानाजी मालुसरे का परिचय
फिल्म की कहानी 17वीं सदी की है, जिसे ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। इसके लीड करेक्टर तानाजी मालुसरे भारतीय इतिहास के एक कम चर्चित योद्धा थे। वे मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति शिवाजी की सेना में सेनापति थे। उन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े थे, जिसमें 1670 में सिन्हागढ़ के युद्ध में उनकी वीरता के बारे में बताया गया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk