कानपुर।Tanhaji: The Unsung Warrior Trailer launch हो गया है। फिल्म में अजय देवगन तानाजी का लीड करेक्टर प्ले कर रहे हैं। ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अजय के साथ काजोल भी एक खास भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी और शरद केलकर भी इंर्पोटेंट रोल प्ले कर रहे हैं। अजय ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर ट्रेलर को शेयर किया है।



दमदार है ट्रेलर
'तानाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार ताना जी मालुसरे के रोल में नजर आयेंगे। ताना जी बेहतरीन योद्धा थे और ट्रेलर में अजय का अंदाज देख कर पता चलता है कि वे अपने किरदार को बखूबी निभा रहे हैं। युद्ध के सीन काफी हैरान कर देने वाले हैं। फिल्म के एक्शन स्टंट भी काफी इंप्रेसिव हैं। सैफ ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है। मराठा बहू के रूप में काजोल काफी जंच रही हैं। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।

तानाजी मालुसरे का परिचय
फिल्म की कहानी 17वीं सदी की है, जिसे ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। इसके लीड करेक्टर तानाजी मालुसरे भारतीय इतिहास के एक कम चर्चित योद्धा थे। वे मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति शिवाजी की सेना में सेनापति थे। उन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े थे, जिसमें 1670 में सिन्हागढ़ के युद्ध में उनकी वीरता के बारे में बताया गया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk