- मास्टर शेफ संजीव कपूर एक रेस्ट्रां के उद्घाटन अवसर पर आए लखनऊ

LUCKNOW (30 June): जाने माने मास्टर शेफ संजीव कपूर एक रेस्ट्रां के इनॉगरेशन में शामिल होने के लिए गुरुवार को राजधानी में शिरकत करने पहुंचे। इस बीच उन्होंने लोगों से अपने करियर के एक्सपीरियंस शेयर किए और कई डिशेस पर चर्चा भी की।

लखनऊ से पुराना नाता

अपने खाने से दीवाना बनाने वाले संजीव कपूर ने कहा कि इस शहर से मेरा बहुत पुराना नाता है। मैंने अपनी पहली नौकरी की शुरुआत इसी शहर से हुई थी। इस शहर में खानें से बहुत प्रभावित हूं। जब भी आता हूं तो यहां के कबाब लेकर जरूर जाता हूं, लेकिन इस बार सोच रहा हूं कि अवध के पान को टेस्ट करूं।

शहर के स्वाद को जानना जरूरी

संजीव कपूर कहते हैं कि पूरे भारत में मेरे सैकड़ों रेस्ट्रां हैं। हर शहर का अपना जायका होता है, उस जायके को जानना बहुत जरूरी है। अगर यहां कुछ भी गलत होता है तो उसका जिम्मेदार मैं हूं क्योकि लोग मेरे नाम से आते हैं और अगर अच्छा रहा तो उसका क्रेडिट मेरे लोकल स्टाफ को जाएगा।

शहर की डिश को व‌र्ल्ड फेमस बनाना

मास्टर शेफ संजीव कपूर ने कहा कि वैसे तो शहर का खाना पूरी दुनिया में फेमस है, मगर उसके अलावा कुछ ऐसी डिश है जो बहुत ही अच्छी है मगर उनको पहचान नही मिली। हम उन डिश को सुरा वि रेस्ट्रां के जरिये पूरी दुनिया में फेमस करने की कोशिश करेंगे।

स्ट्रीट फूड सबसे अच्छा

संजीव कपूर ने कहा कि आज भी स्ट्रीट फूड से अच्छा कुछ नहीं है। मैं जहां पर भी जाता हूं, वहां के स्ट्रीट फूड का जायका जरूर लेता हूं। लोगों को हर स्टेट का जायका जरूर टेस्ट करना चाहिए।

रेस्ट्रां की गिनाई खूबियां

जाने माने मास्टर शेफ संजीव कपूर ने सुरा वि बाय टी वाय सी रेस्ट्रां का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अपने अनुभव के साथ रेस्ट्रां की खासियत के बारे में भी बात की। वहीं, उनके साथ ईएसबी वाय इंटरप्राइजेज के पवन अग्रवाल भी मौजूद रहे। पवन अग्रवाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सुरा वि शहर का सबसे अच्छा रेस्ट्रां बनेगा, जहां पर हर वर्ग के लोग आ सकेंगे और उनको संगीत के साथ एक अच्छे माहौल में शहर की बेहतरीन डिश का जायका लेने का मौका मिलेगा।