JAMSHEDPUR: टाटा कमिंस में सेफ्टी का अनदेखी करने वालों पर गाज गिराने की तैयारी है। इसे लेकर प्लांट हेड की ओर से कहा गया है कि घर से लेकर कंपनी तक सभी कर्मचारी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें। कंपनी परिसर में सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्लांट स्तर पर इसकी निगरानी शुरू कर दी गई है। सुरक्षा की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों पर अधिकारियों के साथ कैमरे की भी नजर है। खबर है कि कार्यस्थल पर चश्मा नहीं लगाने वाले करीब 50 कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है। चर्चा यह भी है कि आधा दर्जन कर्मचारियों को चश्मा नहीं पहनने की वजह से उन्हें काउंसिलिंग लेटर थमाया गया है। ये सभी कर्मचारी एसेंबली लाइन के हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। शून्य दुर्घटना को लेकर कंपनी प्रबंधन व यूनियन संयुक्त रूप से अभियान चलाए हुए है। इसमें सभी कर्मचारियों को सहयोग करने की अपील की गई है। पहले से ही सेफ्टी नियमों का पालन करने की चेतावनी मिली हुई है।

अब टाटा कमिंस में ब्लॉक क्लोजर

टाटा मोटर्स के बाद अब टाटा कमिंस में ब्लॉक क्लोजर होने की संभावना है। कम ऑर्डर होने के कारण कंपनी में फि र ब्लॉक क्लोजर होने जा रहा है। यह तीन से चार दिनों के किया जा सकता है। टाटा मोटर्स में ब्लॉक क्लोजर का असर टाटा कमिंस और आदित्यपुर स्थित एंसीलरियों में देखने को मिल रहा है। दो दिन की क्लोजर के बाद सोमवार को टाटा मोटर्स खुलेगी। चर्चा यह भी है कि उत्पादन नहीं बढ़ा तो एक बार फिर टाटा मोटर्स में चालू माह के तीसरे सप्ताह भी ब्लॉक क्लोजर लिया जा सकता है।