मुंबई (एएनआई)। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने लिंकडिन पोस्ट में कहा कि आज का दिन निउ का दिन है। टाटा परिवार का यह सबसे नया सदस्य है। बृहस्पतिवार को आपके लिए टाटा निउ आ गया है। उन्होंने कहा कि टाटा निउ एक ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर टाटा के सभी ब्रांड मौजूद होंगे। इससे यह एप बहुत ताकतवर बनाएगा। यह टाटा के पारंपरिक कंज्यूमर फर्स्ट को ध्यान में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए यूजर्स टाटा की शानदार दुनिया को समझ सकेंगे।
टाटा निउ देगा अमेजन, फ्लिपकार्ट व जियो को चुनौती
टाटा निउ एप बृहस्पतिवार से लाइव हो गया। इसमें टाटा समूह की विश्वसनीय ब्रांड एयर एशिया, बिग बास्केट, क्रोमा, आईएचसीएल, क्यूमिन, स्टारबक्स, टाटा वनएमजी, टाटा क्लिक, टाटा प्ले और वेस्टसाइड पहले से ही मौजूद हैं। जल्दी ही इस प्लेटफार्म पर विस्तारा, एयर इंडिया, टाइटन, तनिष्क और टाटा मोटर्स भी शामिल होंगे। टाटा निउ पूरी तरह से डिजिटल और ई-काॅमर्स दिग्गज अमेजन, फ्लिपकार्ट तथा रिलायंस जियो प्लेटफार्म के लिए भविष्य में चुनौती बनेगा।

Business News inextlive from Business News Desk