JAMSHEDPUR: टाटा स्टील कराटे ट्रेनिंग सेंटर के कैडटों ने जमशेदपुर में 27-29 दिसंबर को आयोजित झारखंड स्टेट गोजू र्यू कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इवेंट की विभिन्न श्रेणियों में कुल 12 मेडल जीते। इसमें एक गोल्ड, आठ सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल शामिल हैं। यशस्वी यादव ने अंडर-7 ग‌र्ल्स कुमिते में पहला स्थान और प्रणव पाल ने अंडर-16/17 ब्वॉॉयज काता एवं ब्वॉयज कुमिते में क्त्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अधिकारियों ने दी बधाई

इसी प्रकार, भाग्यधर खमारी ने अंडर-16/17 ब्वॉयज कुमिते में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-13 ग‌र्ल्स कुमिते में ऐश्वर्या लाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नेहल प्रसाद ने अंडर-9 ब्वॉयज कुमिते और ब्वॉयज काता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-8 ग‌र्ल्स कुमिते में शकुंतला सुंडी ने तीसरा स्थान और सीनियर-18 ब्वॉयज कुमिते में नील कमल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-6 ब्वॉयज कुमिते और काता में अविनाश राज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-11 ग‌र्ल्स कुमिते में इशिता अग्रवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन्हें टाटा स्टील कराटे ट्रेनिंग सेंटर के कोच शिहान एल नागेश्वर राव ने प्रशिक्षण प्रदान किया। टाटा स्टील स्पो‌र्ट्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने विजेता टीम के सदस्यों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सेंटर का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी।

निर्वाचन क्षेत्र का हुआ अंतिम प्रकाशन

टाटा वर्कर्स यूनियन के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 37 के कॉमन सर्विसेज-2, ऑफिस ऑफ हेड एसपी-2 और ऑपरेशन एसपी-2 के सदस्य उप चुनाव में मतदान करेंगे। गुरुवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष भगवान सिंह ने निर्वाचन क्षेत्र का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। निर्वाचन क्षेत्र का प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति मांगी गई थी लेकिन किसी भी सदस्य ने इस पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।