पहला सवाल : भारत में गरीबी का आकलन किस आधार पर किया जाता है।

एनसीईआरटी व अन्य पुस्तकों में इसका आधार प्रति व्यक्ति आय बताया गया है, जबकि परीक्षा के सवालों की आंसर की में इसे व्यय/ पारिवारिक उपभोग बताया गया है।

दूसरा सवाल: इनमें से कौन सामाजिक प्रेरक है?

एससीईआरटी से मान्यता प्राप्त किताब बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया में प्रेम को सामाजिक प्रेरक बताया गया है। आंसर की में इस प्रश्न का जवाब आत्म गौरव बताया गया है। यह पुस्तक डीएलएड पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती है।

तीसरा सवाल: नाथ पंथ के प्रवर्तक के बारे में था।

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताब में भी गुरु गोरखनाथ को ही नाथपंथ का प्रवर्तक बताया गया है। आंसर की में इसका उत्तर मत्स्येंद्रनाथ दिया गया है।

चौथा प्रश्न : भारत के संविधान सभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?

राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के पहले स्थायी अध्यक्ष थे। आंसर की में इसका उत्तर सच्चिदानंद सिन्हा दिया गया था जो कि संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष थे।

पाचवां सवाल : डिस्लेक्सिया नामक बीमारी से संबंधित था।

छठां सवाल : शैक्षिक प्रबंधन से जुड़ी परिभाषा के बारे में पूछा गया था।

(इन सवालों के जवाब को हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी है)