कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारत की टेस्ट टीम बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुई। भारत को यूके के साउथैम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18-22 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। हालांकि मैच शुरु होने में काफी वक्त है, मगर टीम पहले लंदन में क्वारंटीन में रहेगी। उसके बाद उन्हें प्रैक्टिस का मौका मिलेगा।बेटी वमिका को गोद में लिए अनुष्का शर्मा। फोटोः योगेन शाह

बुधवार को मुंबई से टीम इंडिया ने लंदन के लिए फ्लाइट पकड़ी। इस दौरान सभी खिलाड़ी अपने परिवार संग यूके के लिए चले। इसमें सबसे ज्यादा नजर विराट और अनुष्का पर टिकी। यह कपल अपनी बेटी के साथ बस से उतरता देखा गया।बेटी वमिका को गोद में लिए अनुष्का शर्मा। फोटोः योगेन शाह

अनुष्का बेटी को कैरीबैग में टांगे हुए जा रही थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने बेटी का चेहरा पूरी तरह से ढक रखा था। मगर कुछ तस्वीरो में उनकी बेटी के चेहरे का कुछ हिस्सा नजर आया। ये तस्वीरें देख फैंस वमिका की क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं दिख रहे।बेटी वमिका के साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। फोटोः योगेन शाह

एयरपोर्ट के बाहर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में भी नजर आए। विराट जहां बैग लिए हुए थे वहीं बेटी की जिम्मेदारी अनुष्का ने संभाली थी।बेटी के साथ तेज गेंदबाज उमेश यादव। फोटोः योगेन शाह

विराट के अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव भी परिवार संग नजर आए। उमेश भी अपनी बेटी को गोद में लिए बस से उतरे। पीछे उनकी पत्नी तान्या भी दिखाई दी।बेटे के साथ नजर आए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे। फोटोः योगेन शाह

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी अपने बेटे को लेकर यूके चले। वह बेट को गोद में लिए हुए थे।अपनी बेटियों के साथ नजर आए स्पिनर आर अश्विन। फोटोः योगेन शाह

स्पिनर आर अश्विन भी अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आए। अश्विन की बेटियों ने पोज भी दिया।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk