-पद्श्री और पद्मभूषण तीजन बाई ने प्रस्तुत की पंडवानी

JAMSHEDPUR : डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में शुक्रवार को पद्श्री और पद्मभूषण तीजन बाई ने जोशिली आवाज में पंडवानी गायन किया। उन्होंने द्वापर युग में कुरुक्षेत्र के मैदान में कौरवों और पांडवों के बीच हुए महाभारत के युद्ध को जीवंत मंच पर उतार दिया। वृंदावन बिहारी लाल की जयकार और अर्जुन-भीम की ललकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। अर्जुन कर्ण युद्ध, भीम द्वारा दु:शासन का वध, द्रोपदी का दु:शासन के रक्त से केश धोना जैसे रोचक प्रसंगों की उन्होंने रोमांचक प्रस्तुति की।

खूब तालियां बजाई

बच्चों खूब तालियां बजाई। धर्म और अधर्म के बीच का अंतर बताते हुए उन्होंने बच्चों को धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि माताएं अपने बच्चों को बोतल के दूध का सेवन नहीं कराएं, तभी हमारी संतान अर्जुन व भीम की तरह बलवान बनेगी। कार्यक्रम के दौरान पिंसिपल प्रज्ञा सिंह ने उन्हें ओर उनके साथी कलाकारों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही आयोजन के लिए टाटा स्टील व स्पीक मैके के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंसूर अली व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

-------------

सरयू राय न चलाया जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर वेस्ट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सरयू राय ने शुक्रवार को मानगो के रोड नंबर ब् से शुरू कर कालिंदी बस्ती, न्यू उलीडीह बस्ती होते हुए पुरानी उलीडीह बस्ती तक जनसंपर्क अभियान चलाया। पदयात्रा के दौरान सरयू राय लगातार लोगों से मिलते रहे और उनके हाथों में पर्चा देकर वोट देने की अपील की। उनका कहना था कि झारखंड को विकसित राज्य बनाने में सभी का सहयोग चाहिए। इस दौरान भाजपा और उनके पक्ष में लोग नारे भी लगा रहे थे। मौके पर अशोक सिंह, सूरज नारायण, नित्यानंद सिन्हा, जगदीश मुंडा, दीपक पूर्ति, विजय सिंह, भोला पांडेय, नीरज सिंह, मनोज सिंह, सुदीप, प्रमिला, देवकी साहू, मनोज सिंह सहित कई लोग प्रजेंट थे।