सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने अपने-अपने अंदाज में मनाया 'तीजोत्सव'

VARANASI

शहर में बुधवार को तीजोत्सव की धूम रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने अपने अपने तरीके से तीज की खुशियों का इजहार किया। अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन की मेंबर्स ने श्रावणी तीज उत्सव 'मेघा रे मेघा-मुनियाओं के संग' मनाया। सभी अभ्यागतों का स्वागत संस्था की प्रेसिडेंट अंजलि अग्रवाल ने किया और सभी को सुहाग चिन्ह वितरित किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर का खास पकवान घेवर है। महिलाओं ने तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक खेल भी खेले। कंचन और अंजलि मुनिया को स्कूल जाने के लिए साइकिल प्रदान की गयी। संचालन कमलेश गुप्ता एवं बबिता अग्रहरी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रंजना केशरी ने किया।

झूम कर मनाया तीजोत्सव

विदुषी महिला मंडल की मेंबर्स ने रथयात्रा स्थित एक बैंक्वेट में मनभावन श्रृंगार के साथ तीजोत्सव मनाया। स्वाति अग्रवाल ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर समां बाध दिया। गार्गी अग्रवाल ने अपने सधे गले का जादू बिखेरा। कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट सुकल्पा मुखर्जी ने कार्यक्रम को मधुर कजरी से सजाया। महिलाओं ने नृत्य संगीत के अलावा विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी लुत्फ उठाया। संस्थापक मनीषा अग्रवाल ने सबको सुहाग की पिटारी भेंट की। अध्यक्ष नमिता टंडन ने स्वागत किया। संचालन प्रियंका अग्रवाल ने किया।

रानियों में रूप में सजी महिलाएं

जेसीआई काशी शिवगंगा की मेंबर्स ने भी तीजोत्सव कार्यक्रम जलसा का अयोजन रजवाड़ा थीम पर किया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं रानी महारानियों के गेटअप में शामिल हुई। उनके रानियों सरीखे अंदाज ने शाही माहौल उत्पन्न किया। अध्यक्ष अनुपमा राय महारानी बनारस के रूप में दिखीं। संचालन कर रही प्रिया जोधाबाई के रूप में तो पायल महारानी रूपमती के रूप में सजीं। महिलाअेंा ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शाम को यादगार बना दिया। कार्यकम में बतौर चीफ गेस्ट एमएमवी की पूर्व प्रिंसिपल बहरोज एस गांधी ने शिरकत की। गेस्ट ऑफ ऑनर की भूमिका श्वेता राय ने निभायी। संचालन प्रिया अग्रवाल, पायल देवा, पूजा जायसवाल और रीना सेवारमानी ने किया।