-शादी समारोह में गए थे पेरेंट्स, वापस लौटने पर किशोरी ने सुनाई आपबीती

-कैंट थाना में पीडि़ता ने दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

बरेली : कैंट क्षेत्र की एक किशोरी से दो युवकों ने गैंगरेप किया। विरोध पर मारपीट कर उसे छत से फेंक दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मूल रूप से बदायूं की रहने वाला एक व्यक्ति परिवार के साथ कैंट में रहता है और शादी समारोह में टेंट आदि कार्य में मजदूरी करता है। संडे को वह पत्‍‌नी के साथ एक शादी समारोह में गया था।

पुलिस कर रही तलाश

आरोप है कि रात करीब आठ बजे शहजाद अपने दोस्त के साथ उनके घर पहुंचा। किशोरी को छत पर ले जाकर दोनों ने रेप किया। विरोध पर पिटाई की, फिर वहीं से नीचे फेंककर फरार हो गए। फ‌र्स्ट फ्लोर से आंगन में गिरी किशोरी घायल हो गई। रात को मां, पिता लौटे तो पूरी घटना बताई। पीडि़त पिता ने मंडे को ठिरिया निजावत खां के रहने वाले शहजाद और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर कैंट धर्मेद्र सिंह का कहना है कि पीडि़त की तहरीर पर पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पहले भी की थी अश्लील हरकत

पीडि़ता ने बताया कि शहजाद ने दोस्ती में दगा किया था। तीन महीने पहले भी उसने उसके साथ अश्लील हरकत की थी, लेकिन आरोपी के माफी मांगने पर छोड़ दिया था।