रांची / पटना (आईएएनएस / एएनआई)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपने पिता लालू प्रसाद से यहां राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) अस्पताल के पेइंग वार्ड में मुलाकात की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद गुरुवार को 73 साल के हो गए। तेजस्वी बुधवार रात यहां पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने संवाददाताओं से कहा तेजस्वी यादव रांची में लालू यादव के जन्मदिन पर 73 पाउंड का केक काटेंगे। जश्न के लिए तैयारी की गई है। इसके अलावा राजद नेताओं द्वारा पोस्टर लगाए गए लालू प्रसाद यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गई।

73 संपत्तियों की सूची को जदयू ने जारी किया

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिन पर जनता दल (युनाइटेड) ने पोस्टर लगाकर हमला किया, जिसमें भ्रष्टाचार और संपत्ति की हेराफेरी का आरोप लगाया गया। राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार द्वारा हासिल की गई 73 संपत्तियों की सूची को जदयू ने जारी किया। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पिछले साल से जदयू और राजद के बीच पोस्टर युद्ध चल रहा है। लालू प्रसाद को चार चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराया गया है और 14 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

National News inextlive from India News Desk