--आज भी छाए रहेंगे बादल, ठंड बढ़ते ही स्वेटर, जैकेट पहन कर बाहर निकले लोग

रांची : रांची के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। जैसा कि पूर्वानुमान में बताया गया था शनिवार दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए। लेकिन शाम होते-होते बादल घने हो गए। हल्की बारिश (0.2 एमएम) भी हुई। अधिकतम पारा गिरने और बारिश होने से लोगों ने ठंड महसूस किया। शाम में बाहर निकलने वाले लोग स्वेटर, जैकेट पहन कर ही निकले। लोगों ने बच्चों को भी गर्म कपड़ों में ढंक कर रखा।

मिनिमम 16.6 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम तापमान 16.8 डिसे। रिकॉर्ड किया। न्यूनतम तापमान पूरे राज्य में रांची में सबसे कम रहा। सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 2.0 डिसे। की कमी आई। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2.0 डिसे। की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि बादल छंटने के बाद ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

बुलबुल का असर

मौसम विभाग के निदेशक डॉ। एसडी कोटाल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात बुलबुल धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। यह सिस्टम फिलहाल उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल स्थित सागर व बांग्लादेश स्थित खेपूपारा होते हुए देर रात तक सुंदर वन डेल्टा तक पहुंचेगा। सुंदर वन डेल्टा पहुंचते ही यह सिस्टम सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म में परिवर्तित होगा। चक्रवात की रफ्तार 110-120 किमी। प्रति घंटे होगी। साथ ही धूल भरी आंधी की रफ्तार 135 किमी। प्रति घंटे होगी।

आज भी हल्की बारिश

मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि रविवार को दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि रांची व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को बादल छाए रहेंगे। 11 से 13 नवंबर तक सुबह में कोहरे की धुंध होगी और बाद में आसमान साफ रहेगा। सोमवार को भी रांची व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर से अधिकतम तापमान में एक-दो डिसे। की वृद्धि व न्यूनतम तापमान में एक-दो डिसे। की गिरावट आने की संभावना है।

---------

शनिवार का तापमान (डिसे। में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 23.4 16.8

जमशेदपुर 28.3 21.8

चाईबासा 24.8 20.0

-------

आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 89 77

जमशेदपुर 77 71