- आज छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी की संभावना

PATNA

: राजधानी का मौसम खुशनुमा हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान रुक-रुककर हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान राज्य में सामान्य से नीचे पहुंच गया। 24 घंटे में पटना और आसपास के इलाके में 29.6 मिलीमीटर (एमएम) वर्षा रिकॉर्ड की गई। पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के हैं आसार

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। पटना और गंगा के तटीय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा की संभावना है। 28 सितंबर तक प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। रविवार को गया में 0.4 एमएम, चनपटिया में 11 एमएम, एकंगरसराय में 9 एमएम, मखदुमपुर में 8 एमएम, बगहा और बरबीघा में 5-5 एमएम, हथुआ, मुरलीगंज, चेरिया बरियारपुर में 4 एमएम, बोधगया, उदाकिशनगंज, रोसड़ा, जहानाबाद, लखीसराय और पूर्णिया में 3-3 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में औसत तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की गई है।