RANCHI सुबह झुलसाती हुई शुरू हुई और दोपहर पसीने से भरी। भरी दोपहरी में जब सूरज की किरणें बेलगाम हुईं तो रांची का दिन का टेंप्रेचर ब्0 डिग्री के पार जाने को बेताब दिखा। गर्मी बढ़ने से लोग छाते और बेल- आम की शर्बत का सहारा लेते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रांची में अभी हीट वेव कंडीशन नहीं है, पर झारखंड के जमशेदपुर और गोड्डा में हीट वेव चल रही है।

ब्0 डिग्री पहुंचेगा पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी यू श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को रांची में दिन का पारा फ्9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं रात का पारा ख्भ्.म् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का टेंप्रेचर जहां नॉर्मल से तीन डिग्री ऊपर है, वहीं रात का टेंप्रेचर नॉर्मल से दो डिग्री अधिक है। अगले दो दिनों का जो पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है, उसमें दिन का टेंप्रेचर ब्0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तो छाएंगे बादल

उन्होंने बताया कि दो दिनों के बाद रांची में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका कारण हिमालयन वेस्ट बंगाल और सिक्किम में एक सायक्लोनिक सरकुलेशन का बनना है। इसके प्रभाव से रांची में दो दिनों के बाद बादल छाएंगे और तापमान में गिरावट आएगी। ख्म् और ख्7 मई को रांची में गरज के साथ बारिश की भी संभावना है।