-शाम होते ही बाजार, शॉपिंग मॉल और पार्को में लगी भीड़

-रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री किया गया दर्ज

Meerut : दो दिन से असमान पर बादलों का बसेरा और रिमझिम बारिश की फुहारों ने मेरठ तथा आसपास के क्षेत्र के मौसम को सुहाना बना दिया है। शनिवार को मौसम में जो राहत मिली थी, उसमें रविवार को और इजाफा हुआ। दिन भर आसमान पर बादल ही छाए रहे और दिन में एक बार भी सूरज की किरणें हावी नहीं हो सकीं। यही वजह रहा कि दो दिन पूर्व की तुलना में तापमान क्0 डिग्री लुढ़ककर रविवार को फ्क्.ब् डिग्री से। पर पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ब्क्.क् डिग्री जबकि शनिवार को फ्भ् डिग्री से। दर्ज किया गया था।

बारिश ने दी गर्मी से राहत

शनिवार मध्य रात्रि के बाद से ही बिजली चमकने लगी थी, गर्जना के बाद हल्की-फुल्की बारिश भी हुई। आलम यह रहा कि पारा लुढ़ककर ख्क् डिग्री तक पहुंच गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप खिलनी तो शुरू हुई, लेकिन मौसम में ठंडक बरकरार रही और दोपहर होते-होते एक बार फिर चढ़ते पारे पर बादलों ने लगाम कस दी। कई सप्ताह बाद ऐसा मौका आया जब रविवार को अधिकतम तापमान ब्0 डिग्री से नीचे रहा और मौसम खुशगवार हो गया था। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग छुट्टी का आनंद लेने के लिए घरों से निकले। शहर के बड़े बाजार हों, शॉपिंग मॉल या फिर पार्क सभी जगह भीड़-भाड़ की स्थिति बनी रही। शहरवासियों ने सुहाने हुए मौसम का लुत्फ देर शाम तक उठाया। सिनेमाहालों में भी कलेक्शन पिछले रविवारों की तुलना में इस बार ज्यादा रहा। कई शो तो हाउसफुल भी रहे।

आज भी भिगोएंगी फुहारें

मानसून आने में देरी है, परंतु पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम वैज्ञानिक अशोक गुप्ता का कहना है कि सोमवार को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस वजह से तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान फ्क्.ब् डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम ख्क्.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आ‌र्द्रता अधिकतम 7क् व न्यूनतम भ्9 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं का रुख शांत रहा। जबकि रविवार को ख्.ख् मिमी बारिश दर्ज की गई।