JAMSHEDPUR: शहर में डेंगू, चिकनगुनिया व जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) पेशेंट्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को डेंगू के दस, चिकनगुनिया के तीन व जेई के एक संदिग्ध पेशेंट मिले है। सभी पीडि़तों का ट्रीटमेंट शहर के अलग-अलग हॉस्पिटल्स में चल रहा है। ये पीडि़त मानगो, सोनारी, जुगसलाई, भुइयांडीह, कीताडीह, एग्रिको, बागबेड़ा, टेल्को, काशीडीह, कदमा, साकची, बिष्टुपुर सहित अन्य क्षेत्रों के रहने वाले हैं। सर्विलांस डिपार्टमेंट ने सभी पीडि़तों के रक्त की नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम कॉलेज स्थित लैब में भेज दिया है। जिले में अब तक डेंगू के कुल क्98 व जेई के ख्म् पेशेंट्स की पुष्टि हो चुकी है। वहीं डेंगू के एक व जेई से दो पेशेंट की मौत हुई है।

ब्ख् घरों में हुई गई जांच

जिला प्रशासन व हेल्थ डिपार्टमेंट के नेतृत्व में प्रारंभ हुई तीन दिवसीय डेंगू जनजागरुकता सह नियंत्रण अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को कुल ब्ख् घरों में जांच की गई। इसमें सात घरों में डेंगू के लार्वा अधिक मिलने के कारण उसे चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया। दोबारा जांच में लार्वा मिलने पर जुर्माना भरना होगा। पहले टीम ने परसुडीह, सरजामदा आदि क्षेत्रों का दौरा किया। वहीं दूसरे टीम ने भालूबासा में जांच की।