यहां ये दस काम नहीं कर सकती हैं महिलाएं
ड्राइविंग करना है बैन
सऊदी अरब में महिलाएं पुरुषों की तरह आराम से ड्राइविंग नहीं कर सकतीं। यहां महिलाओं के गाड़ी चलाने को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं। परिवार के मेल मेंबर्स की इजाजत के बिना महिलाएं ड्राइविंग नहीं कर सकती हैं। ड्राइविंग करने वाली महिला को ट्रेडिशनल कपड़े पहनना जरूरी है। यहां महिलाओं के मेकअप करने पर रोक है। यदि कोई महिला शहर के बाहर गाड़ी ले जाती है तो उसके साथ किसी पुरूष सदस्य का होना जरूरी है।

यहां ये दस काम नहीं कर सकती हैं महिलाएं
एक क्लिक पर होती है जेल
साऊदी अरब फोटोग्राफी करने को लेकर बैन लगा हुआ है। यहां कई जगहों पर फोटोग्राफी करना बैन है। यहां आप किसी सरकारी बिल्डिंग या आर्मी से जुड़ी फोटो नही ले सकते हैं। बिना इजाजत के यहां कोई आदमी किसी महिला की फोटो क्लिक नहीं कर सकता। महिलाओं की जबरन फोटो खीचने या उनकी तरफ कैमरे का रुख करने से भी यहां आदमी को सजा हो सकती है।

यहां ये दस काम नहीं कर सकती हैं महिलाएं
अनोखे हैं यहां के कानून
सऊदी अरब एक इस्लामिक देश है। यहां कुरान के हिसाब से कानून बनते हैं। यहां लड़के-लड़कियां साथ मे नही घूम सकते हैं। यहां के कानून के मुतबिक शादी से पहले कोई भी लड़का किसी लड़की के साथ खुलेआम घूम नही सकता है। यहां लिव इन रिलेशन मे रहने पर भी बैन है।

यहां ये दस काम नहीं कर सकती हैं महिलाएं
सिनेमाघरों पर है बैन
1970 के दशक में सऊदी अरब में कई थिएटर्स थे। 1980 में सऊदी सरकार ने इस्लाम के बढ़ते प्रभाव के चलते सभी सिनेमाघर और थिएटर बंद करवा दिए।  सरकार की माने तो सिनेमाघरों मे लोग अपना समय खराब करते हैं। इस देश में सिर्फ एक ही सिनेमाघर मौजदू है।

यहां ये दस काम नहीं कर सकती हैं महिलाएं
वेलेन्टाइन्स डे पर है रोक
यहां मोहब्बत के इजहार और इकरार दोनो पर रोक हे। वेलेन्टाइन्स डे पर यहां पर छुट्टी लेने के लिए लोगों को काफी दिक्कत होती है। वेलेन्टाइन वीक में लाल रंग के कपड़े पहनने पर भी रोक है। यहां कोई भी दुकानदार दिल के शेप का कोई भी आइटम नहीं बेच सकता। कोई भी अगर ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे सजा मिल सकती है।

यहां ये दस काम नहीं कर सकती हैं महिलाएं
सिर ढकना है जरूरी
साऊदी अरब मे लड़कियों के खेलने पर बैन है। पर उन्हे पूरा शरीर ढक कर खेलने के इजाजत दी जाती है। यहां सिर ढकना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। 2012 में पहली बार सऊदी अरब की महिलाओं ने ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। जिसके चलते उन्हें काफी बदनामी का सामना करना पड़ा था। कुछ दिन बाद यहां कानून बना दिया गयश कि यहां की महिलाएं बिना सर ढंके किसी भी स्पोर्ट्स हिस्सा नहीं लेंगी।

यहां ये दस काम नहीं कर सकती हैं महिलाएं
इन नामों पर है बैन
यहां बच्चों के नाम रखने पर भी पाबंदी है। सऊदी सरकार ने कुल 50 नामों को सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। जिनपर यहां बैन लगा दिया गया है। इन नामों में राम के अलावा माया और मल्लिका जैसे नाम भी शामिल हैं। यहां लिंडा, एलिस और लॉरेन जैसे नामों पर भी बैन है।

यहां ये दस काम नहीं कर सकती हैं महिलाएं
इस्लाम है सबसे ऊपर
सऊदी अरब एक इस्लामिक देश है। यहां इस्लाम के अलावा किसी अन्य धर्म के प्रचार प्रसार पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है। बाहर से आने वाले लोगों को इस मामले में काफी छूट दी जाती है।

यहां ये दस काम नहीं कर सकती हैं महिलाएं
जायफल भी है बैन
जायफल को इस देश मे ड्रग्स समझा जाता है। साऊदी अरब मे किसी भी नशीली चीज को बेचने और खरीदने के लिए रोक है। ऐसा करने वालों को यहां सजा ए मौत दी जाती है।

यहां ये दस काम नहीं कर सकती हैं महिलाएं
नो स्मोकिंग जोन
यहां पर लोगों को स्मोकिंग करने की भी मनाही है। पब्लिक एरिया जैसे रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप, सुपरमार्केट, शॉपिंग मॉल के अलावा ऐसी किसी भी जगह पर स्मोक करना मना है जहां दो से ज्यादा आदमी मौजूद है। स्मोकिंग करते हुए पकड़े जाने पर यहां सख्त सजा के कानून हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk