21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा का शनिवार को 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नाट्य विशेषज्ञ दिल्ली के डॉ। दानिश इकबाल थे। अध्यक्षता कर रही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो। रेनू सिंह ने विवि और हिंदी की प्रगति की सराहना करते हुए कहा हिंदी विवि निरंतर प्रगति पर है।

विवि ने कल्पना को किया साकार

सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ। प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सन 1975 में नागपुर में हुए प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन में विश्व हिंदी विद्यापीठ की स्थापना कि जो संकल्पना की गई थी। वह 1997 में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के रूप में महात्मा गांधी की कर्मभूमि वर्धा में साकार हुई। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर नरेंद्र दिवाकर ने किया। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन केंद्र प्रभारी डॉ। विधु खरे दास ने किया। इसमें नरेंद्र दिवाकर, इमरान खान, राजेश अहिरवार, सद्दाम हुसैन, मदन मोहन कृष्ण, मोहन रुचि गुप्ता, वैशाली सिंह, असगर अली, अपर्णा केसरवानी, पंकज पांडेय रश्मि सिंह, राहुल त्रिपाठी, प्रमोद कुमार तिवारी, रोहित कुमार, विनय श्रीवास्तव, अभीष्ट कुमार तथा विरजू प्रजापति आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।